फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   MP Kangana Ranaut statement about farmers Punjab CM Bhagwant Mann said BJP should expel her MP from the party

Kangna Ranaut: पंजाब सीएम मान बोले- अगर किसानों को लेकर कंगना का बयान निजी तो भाजपा उन्हें पार्टी से निकाले

Wed, 28 Aug 2024 04:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 Aug 2024 04:18 PM IST
सार

भाजपा सांसद कंगना रनौत के किसानों को लेकर दिए गए बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने कंगना के किसानों पर दिए गए बयान को निजी बयान कहकर अपना पल्ला झाड़ा है। 

विज्ञापन
MP Kangana Ranaut statement about farmers Punjab CM Bhagwant Mann said BJP should expel her MP from the party
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

अभिनेत्री व हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के किसानों के खिलाफ दिए गए बयान का पूरे पंजाब में विरोध हो रहा है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की टिप्पणी पर असंतोष जताया है। सीएम मान ने कहा कि भाजपा ने कंगना के इस बयान को उसका निजी बयान कहकर पल्ला झाड़ लिया है। अगर सांसद कंगना का निजी बयान है तो पार्टी (भाजपा) उसे पार्टी से बाहर निकाले।

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यंत्री भगवंत मान ने कहा कि कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने अपने क्षेत्र के मुद्दों को हल करने के लिए एक सांसद के तौर पर चुना है। बावजूद कंगना ऐसे बेतुके और निराधार बयान दे रही है। एक सांसद को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिससे देश और समाज में अशांति या अस्थिरता पैदा हो। कंगना ने जो किसानों के खिलाफ बयान दिया है वह सरासर गलत बयान है। एक सांसद को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिससे किसी को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने कंगना के बयान पर साधारण की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। बीजेपी को सिर्फ यह नहीं कहना चाहिए कि यह निजी हैसियत से दिया गया बयान है। पार्टी को अपनी सांसद पर कंट्रोल भी रखना चाहिए। 


मान ने कहा कि हम पंजाबी ऐसे लोग हैं कि प्यार से हमारी जान ले लो, लेकिन अगर ऐसा बेतुके बयान देंगे तो स्वाभाविक रूप से गुस्सा आएगा ही। इसलिए मैं भाजपा सरकार से कहना चाहूंगा कि वह अपने सांसदों को नियंत्रित करें। किसानों के विरोध के लिए हर तरह के बयान दिए जा रहे हैं यह असहनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed