{"_id":"6498854137052b9f210d9017","slug":"moosewala-massacre-mansa-police-brought-joga-accused-of-sheltering-shooters-from-gurugram-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसेवाला हत्याकांड: शूटरों को पनाह देने के आरोपी जोगा को गुरुग्राम से लाई मानसा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसेवाला हत्याकांड: शूटरों को पनाह देने के आरोपी जोगा को गुरुग्राम से लाई मानसा पुलिस
Sun, 25 Jun 2023 11:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:49 PM IST
सार
हरियाणा निवासी जोगिंदर सिंह उर्फ जोगा को मानसा पुलिस सोमवार को अदालत में पेश करेगी। आरोप है कि आरोपी ने हरियाणा मॉड्यूल के सभी शूटरों को उकलाना क्षेत्र में शरण दी थी।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटरों को पनाह देने के आरोपी हरियाणा निवासी जोगिंदर सिंह उर्फ जोगा को मानसा पुलिस सोमवार को अदालत में पेश करेगी। अभी वह गुरुग्राम जेल में बंद है। 29 मई को हत्या के बाद आरोपी ने हरियाणा मॉड्यूल के सभी शूटरों को उकलाना क्षेत्र में शरण दी थी।
विज्ञापन
जोगिंदर सिंह उर्फ जोगा हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला है। उसके संबंध लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से बताए जा रहे हैं। आरोपी का संबंध मानसा के सीआईए थाने से भागे दीपक टीनू से भी बताया जा रहा है। जोगिंदर सिंह उर्फ जोगा ने मानसा सीआईए से भागने के बाद भी टीनू की मदद की थी।
विज्ञापन