फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zila Parishad-Panchayat Samiti elections: AAP gets majority in 52 zones

जिला परिषद–पंचायत समिति चुनाव : 52 जोनों में आप को बहुमत

Thu, 18 Dec 2025 12:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Zila Parishad-Panchayat Samiti elections: AAP gets majority in 52 zones
मोहाली। जिले में 14 दिसंबर को संपन्न जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरी हुई। सुबह 8 बजे शुरू हुई गिनती देर शाम तक चली। प्रशासनिक सतर्कता और कड़ी सुरक्षा के बीच किसी भी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंचायत समिति के तीनों ब्लॉकों डेराबस्सी, खरड़ और माजरी की कुल 52 सीटों के लिए 206 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। डेराबस्सी ब्लॉक की मतगणना सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में, जबकि खरड़ और माजरी की गिनती सरकारी बहु-तकनीकी कॉलेज खुनीमाजरा (खरड़) में कराई गई।
विज्ञापन

घोषित नतीजों के अनुसार आम आदमी पार्टी ने 52 में से 24 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। कांग्रेस को 14 सीटें मिलीं जबकि शिरोमणि अकाली दल ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की। 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार नतीजों में पंचायत समिति खरड़ की 15 सीटों में से आप ने 7, कांग्रेस ने 5 और अकाली दल ने 2 सीटें जीतीं, जबकि 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई। पंचायत समिति माजरी में अकाली दल ने 8 सीटों पर बढ़त बनाई, आप को 5, कांग्रेस को 1 और 1 सीट निर्दलीय को मिली। वहीं डेराबस्सी ब्लॉक में आम आदमी पार्टी ने 22 में से 12 सीटें जीतकर स्पष्ट बढ़त बनाई, कांग्रेस को 8 और अकाली दल को 2 सीटों पर सफलता मिली। कोमल मित्तल ने मतगणना के सफल आयोजन के लिए काउंटिंग स्टाफ, माइक्रो ऑब्जर्वरों, सुरक्षा बलों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी और शांतिपूर्ण प्रक्रिया ने जिले में लोकतंत्र को और मजबूत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed