फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth tests positive for morphine in dope test; NDPS Act case registered against him

Mohali News: डोप टेस्ट में मॉर्फिन पॉजिटिव, युवक पर एनडीपीएस एक्ट का केस

Mon, 07 Sep 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Youth tests positive for morphine in dope test; NDPS Act case registered against him
जीरकपुर। ढकोली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डोप टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी राहुल (38) के टेस्ट में मॉर्फिन और बेंजोडायजेपिन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन




राहुल गांव सांगी खिंडवाली, रोहतक का निवासी है और झामपुर में किराए पर रहता था। पुलिस के अनुसार, पांच सितंबर को तेजपाल सिंह ने शिकायत दी थी। इसके बाद तेजपाल सिंह दो युवकों राहुल और रितिक को पुलिस के पास लाए। जांच अधिकारी सुखजीत सिंह ने तलाशी ली लेकिन कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला। दोनों को सीएचसी ढकोली ले जाकर डोप टेस्ट कराया गया। राहुल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि रितिक की रिपोर्ट नेगेटिव रही। इसी आधार पर राहुल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed