फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth arrested with pistol and five cartridges

Mohali News: पिस्टल व पांच कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

Thu, 04 Jan 2024 06:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 04 Jan 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with pistol and five cartridges
खरड़ अदलत ने दो दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। सिटी खरड़ पुलिस ने स्पेशल सूचना के आधार पर एक युवक को पिस्टल व पांच कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरअजीतपाल सिंह निवासी मलौट जिला श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सिटी खरड़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को खरड़ कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


जांच अधिकारी ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ सीआईए कट खरड़ पर मौजूद था। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गुरुग्राम नंबर की स्कोडा कार में एक युवक घूम रहा है, जिसके पास हथियार है और वह बिना लाइसेंसी है। पुलिस को बताया गया कि युवक किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खरड़ से लांडरां जा रहा है। अगर खरड़ बस स्टैंड पर नाकाबंदी की जाए तो युवक को काबू किया जा सकता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर युवक को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल व पांच कारतूस बरामद हुए। उसने तुरंत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed