{"_id":"6ab6df8b7f8f675c70011fa3","slug":"avoid-vaccination-at-private-hospitals-in-punjab-only-the-mohali-civil-hospital-is-authorized-mohali-news-c-71-1-mli1018-147296-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: यलो फीवर टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी एडवाइजरी, कहा-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: यलो फीवर टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी एडवाइजरी, कहा-
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में टीकाकरण से बचें, पंजाब में केवल मोहाली का सिविल अस्पताल ही अधिकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। विदेश यात्रा करने वालों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यलो फीवर टीकाकरण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। विभाग ने लोगों को निजी अस्पतालों में टीका लगवाने से बचने की सलाह दी है। पंजाब में भारत सरकार से मान्यता प्राप्त एकमात्र यलो फीवर टीकाकरण केंद्र सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली है। पंजाब में किसी भी निजी अस्पताल को मान्यता नहीं मिली है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कुछ देशों में प्रवेश के लिए यलो फीवर टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य है। यात्रियों को अधिकृत केंद्र से ही टीका लगवाना चाहिए। इससे यात्रा के दौरान प्रमाणपत्र को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। सिविल अस्पताल मोहाली में सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को टीके लगाए जाते हैं। टीकाकरण के लिए मूल पासपोर्ट और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से करीब दो सप्ताह पहले टीकाकरण करवा लें। सिविल सर्जन संगीता जैन और जिला टीकाकरण अधिकारी गिरीश डोगरा ने इसकी पुष्टि की है। यलो फीवर मच्छरों से फैलने वाली एक वायरल बीमारी है। यह गंभीर होने पर जानलेवा भी हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने विदेश यात्रा करने वालों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें। समय रहते अधिकृत केंद्र से टीकाकरण करवाएं ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।