फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth arrested in Mohali with a 9mm Glock pistol

Mohali News: मोहाली में .9 एमएम ग्लॉक पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested in Mohali with a 9mm Glock pistol
मोहाली। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने मोहाली में एक युवक को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .9 एमएम ग्लॉक पिस्टल, एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान जालंधर के गांव शंकर तखरी पटरी निवासी जसकरण के रूप में हुई है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, जसकरण अपने एक साथी के साथ मोहाली में किसी वारदात को अंजाम देने आया था। 2 सितंबर को एसएसओसी टीम को जसकरण के हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके साथी के साथ पकड़ा। तलाशी के दौरान हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जसकरण के खिलाफ एसएसओसी मोहाली थाने में आम्र्स एक्ट और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर रविंदर सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन




जांच जारी

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जसकरण के पास हथियार कहां से आए थे। यह भी जांच की जा रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी आपराधिक वारदात में किया जाना था या नहीं। जसकरण को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ पकड़े गए साथी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed