फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shopkeeper stabbed to death in Mohali

मोहाली में खौफनाक हत्याकांड: दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या, शव को बोरी में भरकर नाले में फेंका

Sun, 10 Dec 2023 08:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Updated Sun, 10 Dec 2023 08:47 AM IST
सार

जोगिंदर सांई पीजी में पारस के कमरे में गया था। वहां दोनों की बहस हुई और उसके बाद पारस ने चाकू से जोगिंदर पर हमला किया। चाकू का एक वार जोगिंदर की ठुडी के नीचे व दूसरा कान के नीचे गर्दन पर किया गया। इसके बाद उसके सिर पर तवे से चार से पांच वार कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Shopkeeper stabbed to death in Mohali
मोहाली में हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोहाली जिले के गांव बलौंगी में एक पीजी में अपना सामान लेने गए 34 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके सिर पर तवे से चार से पांच वार किए गए। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरी में बंद कर उसे टीडीआई खरड़ में बरियाली के पास गंदे नाले में फेंक दिया। सुबह राहगीरों ने शव देखा और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। जोगिंदर की बलौंगी में मिस्टर ग्रिल नाम से फास्ट फूड की दुकान थी और वह मलोया में किराये पर रहता था।

विज्ञापन


हत्या का आरोप सांई पीजी में किराये पर रहने वाले पारस पर लगा है। पारस मूलरूप से ऊना (हिमाचल) के गांव कुहाड़छन का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के भाई मोहित के बयान पर बलौंगी थाने ने आरोपी पारस पर कत्ल का मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने कसौल (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपी को खरड़ अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन

जोगिंदर की चुकानी थी उधारी, इंडक्शन चूल्हा और चार्जर भी नहीं लौटा रहा था पारस

जोगिंदर का बलौंगी में फास्ट फूड का काम है। उसके फास्ट फूड की दुकान के साथ बलौंगी के पूर्व सरपंच ने सांई पीजी खोला हुआ है, जिसके कमरा नंबर-34 में पारस किराये पर रहता है। पारस का जोगिंदर की दुकान पर अक्सर आना जाना था। वह उससे कई बार उधार खाना भी खा चुका था। उसने जोगिंदर की कुछ उधारी देनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पारस जोगिंदर से उसका इंडक्शन व चार्जर इस्तेमाल के लिए ले गया लेकिन बार-बार कहने पर भी जोगिंदर उसकी उधारी व इंडक्शन वापस नहीं कर रहा था। सात दिसंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खाना खाने के बाद जोगिंदर पारस से इंडक्शन चूल्हा लेने पीजी गया था। जोगिंदर के पिता व उसका छोटा भाई मोहित उसके ताया के घर जुझार नगर में रहते हैं। वह दोपहर का खाना उन्हीं के घर पर खाकर गया और भाई को बोलकर गया कि वह पारस से इंडक्शन लेने उसके पीजी जा रहा है, इसके बाद आकर दुकान खोलेगा।

पारस के कमरे में जाता दिखा जोगिंदर

जोगिंदर सांई पीजी में पारस के कमरे में गया। वहां दोनों की बहस हुई और उसके बाद पारस ने चाकू से जोगिंदर पर हमला किया। चाकू का एक वार जोगिंदर की ठुडी के नीचे व दूसरा कान के नीचे गर्दन पर किया गया। इसके बाद उसके सिर पर तवे से चार से पांच वार कर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी कैमरे में जोगिंदर पारस के कमरे में दाखिल होता दिखाई दिया लेकिन आता हुआ नहीं दिखा। कुछ देर बाद पारस एक सफेद रंग की बोरी को घसीटता हुआ सीसीटीवी कैमरे में नजर आया। उसने सीढ़ियों से बोरी को नीचे उतारा और जोगिंदर के ही मोटरसाइकिल पर बोरी लादकर टीडीआई पहुंचा, जहां उसने शव को गंदे नाले में फेंका और फरार हो गया। पारस ने उसका मोटरसाइकिल चंडीगढ़ में पार्क किया और वहां से बस पकड़कर हिमाचल फरार हो गया। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी व पांच साल की बेटी दिल्ली में

जोगिंदर के ताया के लड़के बलविंदर ने बताया कि जोगिंदर शादीशुदा है और उसकी पांच साल की बेटी है। पत्नी और बेटी दिल्ली में रहते हैं। जोगिंदर ने करीब तीन महीने पहले बलौंगी में फास्ट फूड की दुकान खोली थी। उसके पिता को डेंगू हो गया है, व बड़े भाई के पास जुझार नगर में रह रहे हैं। वहीं उसका छोटा भाई भी लंबे समय से ताया के घर पर ही रह रहा है। जोगिंदर मलोया में अकेला रहता था। 

जोगिंदर के घर लौटकर न आने से परिवार वाले बलौंगी पहुंचे तो फास्ट फूड की दुकान बंद थी। सांई पीजी में पारस के कमरे में भी लॉक लगा था और जोगिंदर का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। सुबह सवा 8 बजे उन्हें पुलिस ने बताया कि जोगिंदर का कत्ल हो गया है। इसके बाद परिवार ने जाकर उसकी शिनाख्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed