{"_id":"6956ca980643de09b30fce1d","slug":"young-man-stabbed-to-death-in-a-minor-altercation-mohali-news-c-16-1-pkl1046-912575-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मामूली कहासुनी में युवक की चाकू घोंपकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मामूली कहासुनी में युवक की चाकू घोंपकर कर दी हत्या
विज्ञापन
मोहाली। मामूली कहासुनी में वीरवार को बलौंगी थाना क्षेत्र के गांव जुझार नगर में 23 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रात को गाली-गलौच के बाद सुबह दोनों पक्षों में झड़प हुई थी। कुछ देर बाद हमलावर पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर चाकू से वार कर दिया। घायल को परिजन सिविल अस्पताल फेज-6 लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मुकेश बघेल की दो साल पहले शादी हुई थी। उसकी डेढ़ साल की एक बच्ची है। परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है फिलहाल जुझार नगर में किराये के घर में रह रहा था। मुकेश बहलोलपुर में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करता था। नववर्ष में बलौंगी थाने में पहली एफआईआर हत्या की दर्ज हुई है।
मृतक के छोटे भाई बृजेश बघेल ने बताया कि वे जुझार नगर की गली-10 में रहते हैं, जबकि उनकी बुआ की बेटी गली-11 में रहती है। बृजेश के अनुसार 31 दिसंबर की रात उसके जीजा बलबीर अपने पड़ोसियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों ने उसके पिता लखन को गालियां देनी शुरू कर दीं। बुआ की बेटी ने फोन कर इसकी जानकारी परिवार को दी। बृजेश ने बताया कि 1 जनवरी की सुबह मुकेश अपने जीजा के पड़ोसियों से बात करने गया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, हालांकि जीजा के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया और मुकेश घर आ गया। बाद में मुकेश ने जीजा बलबीर से कहा कि उसकी वजह से झगड़ा हुआ है, इसलिए वह कमरा खाली कर दे। इसके बाद जीजा अपना सामान लेकर गली नंबर-10 स्थित उनके घर आ गया।
बृजेश के अनुसार मुकेश इसके बाद गली नंबर -11 में जीजा को यह कहने जा रहा था कि वह अपना सामान किसी और जगह शिफ्ट कर ले, जुझार नगर में और भी जगह है। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसियों ने उसे घेर लिया। हमलावरों की संख्या 12 थी। उनके हाथों में कुल्हाड़ी, चाकू, बैट और डंडे थे। मुकेश ने फोन कर परिजनों को बताया कि कुछ युवकों ने उसे घेर लिया है। इसके बाद वह, उसके पिता लखन और चचेरा भाई उसे बचाने पहुंचे। आरोप है कि अनुज और अर्जुन ने मौके पर अपने अन्य साथियों को बुलाया था। हमलावरों में एक सब्जी विक्रेता का बेटा भी शामिल था। उसने मुकेश के गुप्तांग पर चाकू से कई वार कर दिए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल मुकेश को परिजन सिविल अस्पताल फेज-6 ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक के पिता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
- कर्ण संधू, डीएसपी खरड़