फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Placement camp to be held starting today; youth to get employment

Mohali News: प्लेसमेंट कैंप आज से लगेगा, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Tue, 22 Sep 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Placement camp to be held starting today; youth to get employment
मोहाली। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मोहाली में सोमवार से प्लेसमेंट कैंप शुरू हो गया है। जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो द्वारा आयोजित यह कैंप 21 से 25 सितंबर तक चलेगा। इसमें युवाओं को नौकरी के अवसर और मौके पर ही चयन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




नगर निगम मोहाली के सहयोग से आयोजित इस कैंप में विभिन्न कंपनियां रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवा अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, युवाओं की योग्यता और कंपनियों की आवश्यकता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


इच्छुक युवा अपने शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, अन्य जरूरी दस्तावेज और अपडेटेड रिज्यूमे साथ लाएं। वे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, प्लॉट नंबर सी-74-75-76, फेज-8, इंडस्ट्रियल एरिया, मोहाली में पहुंचकर कैंप में हिस्सा ले सकते हैं। कैंप में शामिल होने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। युवाओं को रोजगार से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। शहर के फेज-6, फेज-7, फेज-8, सेक्टर-68 और सेक्टर-70 समेत कई हिस्सों से युवा इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed