{"_id":"6ab195d0d188b47c030529c6","slug":"made-yoga-a-part-of-life-providing-training-to-150-people-daily-mohali-news-c-71-1-mli1018-147164-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: योग को बनाया जीवन का हिस्सा, रोज 150 लोगों को दे रहीं प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: योग को बनाया जीवन का हिस्सा, रोज 150 लोगों को दे रहीं प्रशिक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मोहाली। मोहाली की योग शिक्षिका शुभांगी श्रीवास्तव रोजाना लगभग 150 लोगों को योग का प्रशिक्षण दे रही हैं। वह महिलाओं को परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देने का संदेश देती हैं। शुभांगी शहर के विभिन्न हिस्सों में योग कक्षाएं संचालित करती हैं। इनमें फेज-2 का राधा कृष्ण मंदिर, फेज-5 ग्रीन पार्क नंबर-49, गुरु हर राय साहिब परिसर सेक्टर-67, फेज-2 पार्क नंबर-13 और फेज-7 पार्क नंबर-9 शामिल हैं। उनका उद्देश्य लोगों को नियमित योग के प्रति जागरूक करना और इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। शुभांगी का कहना है कि महिलाओं को अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार, दिनभर की व्यस्तता के बीच योग और स्वास्थ्य के लिए समय निकालना जरूरी है। वह चाहती हैं कि महिलाएं स्वस्थ रहें और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाएं।
योग को बनाया अपना कार्यक्षेत्र
शुभांगी ने अपनी स्कूली शिक्षा सेक्टर-37सी स्थित स्टेपिंग स्टोन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। उन्होंने सेक्टर-45बी स्थित देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन से स्नातक की पढ़ाई की। योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने बेंगलुरु स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान से प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने योग को ही अपना कार्यक्षेत्र चुना। उन्हें अपने परिवार का भी पूरा सहयोग मिला।