{"_id":"63426989dca31a619e076912","slug":"young-man-came-to-give-exam-from-jind-found-dead-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: परीक्षा देने आए जींद के युवक की संदिग्ध हालात में मौत, मुंह से निकल रहा था झाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: परीक्षा देने आए जींद के युवक की संदिग्ध हालात में मौत, मुंह से निकल रहा था झाग
Sun, 09 Oct 2022 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:56 AM IST
सार
अंकित दो दिन पहले कंपीटिशन एग्जाम में भाग लेने के लिए मोहाली आया था। पैसे न होने की वजह से वह पार्क में बैठकर पढ़ाई करता था और रात को ठहरने के लिए गुरुद्वारा साहिब में चला जाता था।
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद से मोहाली पेपर देने आए एक नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पुलिस को शाहीमाजरा में एक कच्चा रास्ते पर मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक की पहचान हरियाणा के जिला जींद के रहने वाले अंकित के रूप में हुई है। परिजनों के आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले की पुष्टि फेज-1 थाना प्रभारी सुमित मोर ने की है।
जानकारी के मुताबिक, अंकित दो दिन पहले कंपीटिशन एग्जाम में भाग लेने के लिए मोहाली आया था। पैसे न होने की वजह से वह पार्क में बैठकर पढ़ाई करता था और रात को ठहरने के लिए गुरुद्वारा साहिब में चला जाता था। रविवार सुबह एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक बेसुध अवस्था में शाहीमाजरा में पड़ा है और उसके मुंह से झाग निकल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच नौजवान को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का बैग खोलकर देखा तो उसमें से कई कंपीटिशन एग्जाम के आई कार्ड के अलावा प्रमाण पत्र मिले। इसके आधार पर पुलिस ने जींद पुलिस को सूचित करते हुए अंकित के परिजनों को लाश की शिनाख्त के लिए बुलाया है।