फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Workers will stage a sit-in protest, potentially disrupting power supply.

Mohali News: कर्मी देंगे धरना, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका

Sun, 30 Nov 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Workers will stage a sit-in protest, potentially disrupting power supply.
जीरकपुर। केंद्र सरकार के नए बिजली संशोधन कानून और निजीकरण नीतियों के विरोध में सीएचबी के ठेका आधार पर काम करने वाले बिजली कर्मचारी 2 से 4 दिसंबर तक जीरकपुर सहित पूरे पंजाब में डिवीजन स्तर पर धरना देंगे।
विज्ञापन

इसके चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। शनिवार को जीरकपुर में ठेका मुलाजिमों ने बैठक हुई। इसमें यूनियन के प्रधान अमनिंदर सिंह, सर्कल सचिव एकम सिद्धू और कैशियर रोहित कुमार ने बताया कि केंद्र और पंजाब सरकार मिलकर नया बिजली संशोधन बिल ला रहे हैं, जिसकी मार किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता पर भी पड़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केंद्र के साथ मिलकर सरकारी विभागों को निजी कंपनियों के हाथ बेचने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा ठेका कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से नियमितीकरण (पक्का करने) की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार नीति बनाकर भी आगे कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के विरोध में यूनियन ने 2, 3 और 4 दिसंबर को तीन दिन का काम बंद कर धरना देने और सड़कों पर रोष मार्च करने का ऐलान किया है। जीरकपुर में भी सभी ठेका बिजली कर्मचारी इन तीन दिनों तक पूरी तरह काम बंद रखेंगे।

कर्मचारियों ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में पंजाब के बिजली मंत्री समेत आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों का पूरे प्रदेश में काले झंडों के साथ विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक बिजली संशोधन बिल वापस नहीं लिया जाता और ठेका कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाता।
बैठक में अमरीक सिंह, गुरमीत सिंह, परमजीत सिंह, मनजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed