फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Worker caught in machine in paper mill, died

पेपर मिल में मशीन की चपेट में आया कर्मी, मौत

Thu, 14 Apr 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Worker caught in machine in paper mill, died
डेराबस्सी। मुबारिकपुर-रामगढ़ सड़क पर स्थित विशाल पेपर मिल में मशीन की चपेट में कर्मी आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमन वालिया (22) पुत्र संजय वालिया वासी मीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद मृतक नौजवान के पारिवारिक सदस्यों ने सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा करते फैक्टरी प्रबंधकों पर लापरवाही बरतने व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का भरोसा देकर हंगामा करने वालों को शांत किया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में हंगामा कर रहे मृतक के परिवारिक सदस्यों में सन्नत भारद्वाज, अमरजीत सिंह वालिया सहित अन्य ने बताया कि तीन महीने पहले ही उनका लड़का उस मिल में मेंटेंनेंस विभाग में नौकरी पर लगा था। बुधवार सुबह तकरीबन पौने दस बजे हुए हादसे में रमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह हादसा हुआ था पर प्रबंधकों ने किसी भी पारिवारिक सदस्यों को हादसे के बारे में जानकारी नहीं दी। उन्हें अपने स्तर पर पता लगने पर वे सिविल अस्पताल पहुंचे जहां फैक्टरी प्रबंधक शव लेकर पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां अधिकारियों से पूछने पर फैक्टरी प्रबंधकों के अलग-अलग बयान थे। कुछ अधिकारियों ने दावा किया कि उसका पैर स्लिप होने पर मशीन रोलर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य ने कहा कि मशीन पर काम कर रहे कर्मी को चाबी पकड़ाते हुए वह मशीन की चपेट में आ गया। उन्होंने रोष जताते हुए आरोप लगाया कि फैक्टरी में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं पर जानबूझ हादसे वाली जगह की फुटेज नहीं दिखाई जा रही है।
पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को शिकायत देते हुए प्रबंधकों के खिलाफ सुरक्षा के पूरे प्रबंध न करने, फैक्टरी में कोई एंबुलेंस का प्रबंध न होने व हादसे के लिए प्रबंधकों की ओर से बरती गई लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंधित मौके पर मौजूद फैक्टरी प्रबंधकों ने नाम बताए बिना कहा कि उक्त कर्मी का मशीन की तरफ कोई काम नहीं था। जांच की जा रही है कि वह वहां कैसे और क्यों गया। उन्होंने हादसे पर दुख जताया।

क्या कहते हैं अधिकारी
सूचना मिलने के बाद एएसआई गुलशन कुमार ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा किस तरह हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। -कुलबीर सिंह, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed