फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Worker buried in a 10-foot-deep pit due to contractor's negligence; help failed to arrive for an hour

Mohali News: ठेकेदार की लापरवाही से 10 फीट गहरे गड्ढे में दबा मजदूर, एक घंटे तक नहीं पहुंची मदद

Sat, 17 Oct 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Worker buried in a 10-foot-deep pit due to contractor's negligence; help failed to arrive for an hour
मोहाली। शहर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। फेज-1 और फेज-6 के बीच सड़क पर एक ठेकेदार द्वारा खोदे गए 10 फीट से अधिक गहरे गड्ढे में मिट्टी खिसकने से एक मजदूर दब गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद करीब एक घंटे तक मजदूर को बचाने के लिए कोई मदद नहीं पहुंची। दबने के बाद उसके एक साथी ने तुरंत मिट्टी हटाकर मजदूर के सांस लेने के लिए जगह बनाई। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया। इसके बाद ठेकेदार ने एंबुलेंस को फोन किया और मजदूर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर गड्ढे में टेप से नाप लेने के लिए उतरा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी खिसककर उसके ऊपर गिर गई। गड्ढे में मिट्टी के नीचे दबे रहने के कारण मजदूर की हालत को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने ठेकेदार से हादसे के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

बचाव कार्य में देरी के आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद करीब एक घंटे तक मजदूर को बचाने के लिए कोई सहायता नहीं पहुंची। यह आरोप स्थानीय लोगों ने लगाए हैं। मजदूर के साथी ने ही सबसे पहले मिट्टी हटाकर उसे सांस लेने में मदद की थी। इस देरी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, हादसे में दबे मजदूर की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी मौजूदा हालत के संबंध में भी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। ठेकेदार ने भी इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। उधर मामले में नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह समाना का कहना है कि मेरी जानकारी में यह हादसा नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed