{"_id":"6ad291dfaa688167e2031d9d","slug":"thousands-of-people-are-struggling-with-potholes-on-the-roads-their-complaints-have-gone-unheeded-mohali-news-c-71-1-mli1017-148014-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सड़क के गड्ढों से जूझ रहे हजारों लोग शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सड़क के गड्ढों से जूझ रहे हजारों लोग शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। जाम से बचने के लिए एसबीपी साउथ सिटी, स्काईलार्क और न्यू वीआईपी स्ट्रीट के रास्ते से गुजरते हैं लोग वीआईपी रोड पर गड्ढों में तब्दील सड़क, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी जीरकपुर। शहर के पॉश इलाके वीआईपी रोड पर सोसायटियों को आपस में जोड़ने वाली सड़क की खस्ताहाल स्थिति से लोग परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य मार्ग पर जाम से बचने के लिए लोग एसबीपी साउथ सिटी से होते हुए स्काईलार्क सोसाइटी और न्यू वीआईपी स्ट्रीट मार्केट की ओर जाने वाली सड़क का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यहां खराब सड़क के कारण उन्हें राहत नहीं मिल रही। जानकारी अनुसार, एसबीपी साउथ सिटी से होकर आगे घूमकर जाने वाली सड़क सीवरेज के ढक्कनों के पास बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील है, जो यहां से गुजरने वाली पहियों को नुकसान पहुंचा रहा है। आलम यह है कि न्यू वीआईपी स्ट्रीट मार्केट के बाहर तो लोगों को गड्ढों से बचने के लिए बचकर निकलना पड़ता है।
जबकि दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है, जिनको गड्ढों से बचने के लिए अचानक वाहन मोड़ने पड़ते हैं और इससे पीछे से आने वाले वाहनों के साथ टक्कर होने की आशंका भी बनी रहती है। वहीं, रात के समय सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए अधिक परेशानी का कारण बनते हैं, क्योंकि अंधेरा होने पर गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहन सीधे इनमें जा गिरते हैं। इससे गाड़ियों के टायर, पहियों और सस्पेंशन को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है और दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति जोखिम भरी हो जाती है। क्योंकि गड्ढों से बचने के लिए अचानक वाहन मोड़ने से दुर्घटना की डर बना रहता है और सड़क की समय पर मरम्मत नहीं होने से लोगों को रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ रहा है।