{"_id":"6ad292672c05d45f1f023b4b","slug":"the-threat-of-dengue-will-not-cease-even-in-cold-weather-there-is-a-need-to-remain-vigilant-until-november-mohali-news-c-71-1-mli1018-148011-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ठंड में भी नहीं थमेगा डेंगू का खतरा, नवंबर तक सतर्क रहने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ठंड में भी नहीं थमेगा डेंगू का खतरा, नवंबर तक सतर्क रहने की जरूरत
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने दी जानकारी, स्वास्थ्य टीमों ने मच्छरों के पनपने की संभावित जगहों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मौसम में ठंडक बढ़ने के बावजूद डेंगू का खतरा नवंबर के अंत तक बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है। इसी के तहत शुक्रवार को जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में डेंगू पर वार अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीमों ने स्कूलों में मच्छरों के पनपने की संभावित जगहों का निरीक्षण किया। शिक्षकों और विद्यार्थियों को डेंगू बुखार के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी किया गया। स्वास्थ्य टीमों ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ और जमा हुए पानी में पनपता है। इसलिए घरों, स्कूलों और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर, गमलों और पानी की टंकियों की नियमित सफाई जरूरी है।
डेंगू से बचाव के उपाय
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से हर शुक्रवार को ''ड्राई डे'' के रूप में मनाने की अपील की है। इस दिन घरों और आसपास की जगहों की जांच कर पानी खाली करें। सभी संभावित स्थानों को साफ और सूखा रखकर मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है। डेंगू के लक्षण दिखने पर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच और इलाज निशुल्क उपलब्ध है। किसी भी जानकारी के लिए मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।