फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   30 kg of plastic seized in Baltana

Mohali News: बलटाना में 30 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त

Sat, 17 Oct 2026 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
30 kg of plastic seized in Baltana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जीरकपुर नगर परिषद की संयुक्त टीम ने बलटाना में जांच अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों की जांच की गई। टीम ने करीब 30 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगभग 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। यह अभियान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया था। अभियान में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साइंटिस्ट-बी आकाश मिश्रा, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अतुल शर्मा और जीरकपुर नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शामिल थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। इसके नियंत्रण के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। टीम ने दुकानदारों और आम लोगों को प्लास्टिक के बजाय पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया।


जागरूकता और भविष्य की योजना
अभियान के दौरान टीम ने दुकानदारों और नागरिकों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध के बारे में जागरूक किया। उन्हें पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने सभी से प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की। ऐसे अभियानों का मुख्य उद्देश्य प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाना है। साथ ही, शहर को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाने के प्रयासों को बढ़ावा देना भी इसका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed