{"_id":"61fc40e982494d78dc5e3ba2","slug":"women-voters-3-62-lakh-in-the-district-and-only-six-candidates-mohali-news-pkl441046992","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में महिला वोटर 3.62 लाख और उम्मीदवार केवल छह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में महिला वोटर 3.62 लाख और उम्मीदवार केवल छह
विज्ञापन
मोहाली। भले वीआईपी जिले की बेटी ने विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम कर दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया है, लेकिन विधानसभा चुनाव की बात करें तो जिले के तीनों विधानसभा हलकों में 3.62 लाख महिला वोटर होने के बावजूद चुनाव में केवल छह महिलाओं को ही भाग्य आजमाने का मौका मिला है। इनमें से एक महिला को राष्ट्रीय पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि अन्य पांच महिलाएं मान्यता प्राप्त पार्टी या फिर आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरीं हैं।
लोगों का कहना है कि जैसे निकाय या पंचायत चुनाव में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी जाती हैं वैसे ही विधानसभा चुनाव में होनी चाहिए। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। मोहाली जिले में तीन विधानसभा हलके पड़ते हैं। इनमें पंजाब का सबसे बड़े हलकों में शुमार खरड़ भी शामिल है। इसके अलावा मोहाली और डेराबस्सी हलके शामिल हैं। अगर तीनों हलकों में कुल वोटरों की बात करें तो यह 7.62 लाख हैं। महिला वोटर 3.62 लाख और पुरुष वोटरों की संख्या 3.99 लाख है।
तीनों हलको में यह 6 महिलाएं हैं प्रत्याशी
जिले की तीनों विधानसभा हलकों में मोहाली में शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने बलविंदर कौर और खरड़ में आप ने अनमोल गगन मान, पंजाब नेशनल पार्टी ने रुपिंदर कौर और दो आजाद प्रत्याशियों में सुनैना और रवीना शामिल हैं। इसके अलावा हलका डेराबस्सी में बतौर आजाद प्रत्याशी सीमा जैन अपना भाग्य आजमा रहीं हैं।
विज्ञापन
पहली बार किन्नर प्रत्याशी भी मैदान में
मोहाली जिले में पहली बार किन्नर प्रत्याशी मनीक्षा भी चुनाव मैदान में है। पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट मनीक्षा ने नामांकन दाखिल किया है। उनका कहना है कि वह समाज में बदलाव लाने लिए चुनावी मैदान में उतरी हैं। उनकी कोशिश है कि मोहाली में सभी मूलभूत सुविधाएं लोगों को दी जाएं। जिले में अभी कुल 34 किन्नर मतदाता हैं। इनमें मोहाली से 6, खरड़ से 6 और डेराबस्सी के 22 हैं।
जिले की कमान भी एक महिला के हाथ में
वीआईपी जिले की कमान भी एक महिला के हाथ में है। आईएएस अधिकारी डॉ. ईशा कालिया जिले में बतौर डीसी अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूूर्ण तरीके से करवाने के लिए उनकी तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक और कोरोना दिशा निर्देशों को पूरे ध्यान में रखकर करवाया जाएगा।
7.62 लाख हैं जिले में कुल मतदाता
3.62 लाख महिला मतदाता
3.99 लाख पुरुष मतदाता
9 हजार युवा मतदाता
34 किन्नर मतदाता
नोट: मोहाली में 6, खरड़ में 6 और डेराबस्सी में 22 किन्नर मतदाता हैं।