{"_id":"5f78e7188ebc3e9bcd43751b","slug":"woman-killed-in-chaff-picker-farm-dead-body-found-in-trolley-mohali-news-pkl389846267","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूस बीनने खेत में गई महिला की हत्या, ट्राली में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूस बीनने खेत में गई महिला की हत्या, ट्राली में मिला शव
विज्ञापन
डेराबस्सी। बस्सी मुबारिकपुर ट्रक यूनियन के पास खेतों में फूस बीनने गई एक 42 वर्षीय प्रवासी महिला की हत्या कर उसका शव ट्राली में छिपा दिया। घटना गांव पंडवाला की है। पुलिस ने खेत मालिक और एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ। देर रात 10 बजे पुलिस ने शव बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार प्रवासी महिला मिथलेश, गली नंबर आठ, भगत सिंह नगर बरवाला रोड पर रहती थी। शनिवार सुबह 11 बजे वह अपने बेटे मनोज व भतीजी विनीता के साथ ट्रक यूनियन के नजदीक खेतों में फूस (धान काटने के बाद बचा हुआ हिस्सा) बीनने गई थी। एक तरफ खेत में महिला फूस बीन रही थी जबकि उसकी भतीजी व बेटा दूसरी ओर थे। कुछ देर बाद बेटे और भतीजी ने देखा मिथलेश गायब है। उन्होंने काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
परिजनों ने बताया कि एक व्यक्ति ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था जबकि एक युवक बुलेट पर पर वहां घूम रहा था। उन्होंने जबरन दोनों बच्चों को वहां से भगा दिया। बेटे ने शक जताया कि उक्त व्यक्तियों ने उसकी मां को अगवा किया है। पुलिस जब जांच करने खेत में गई तो उसे वहां कुछ दूरी पर महिला के फटे हुए कपड़े और चप्पलें मिलीं। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो खेत मालिक और उक्त युवक को हिरासत में ले लिया। थाने में कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला का शव गांव में मिनी ट्राली से बरामद किया। आरोपियों ने शव को फूस के नीचे छिपा रखा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर के पीछे लगी मशीन की चपेट में आकर घायल हुई थी महिला
थाना प्रभारी सतिंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि खेत जोतते समय महिला ट्रैक्टर के पीछे लगी मशीन की चपेट में आ गई थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे अस्पताल में लेकर जाने लगे तो उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने शव को ट्राली में छिपा दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।