{"_id":"610312018ebc3e090829aecb","slug":"witness-14-year-old-son-said-mother-had-taken-out-pistol-from-cupboard-heard-gunshots-from-father-s-room-mohali-news-pkl4218041160","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह 14 वर्षीय बेटा बोला- मां ने निकाली थी अलमारी से पिस्टल, पिता के कमरे से सुनी थी गोली की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवाह 14 वर्षीय बेटा बोला- मां ने निकाली थी अलमारी से पिस्टल, पिता के कमरे से सुनी थी गोली की आवाज
विज्ञापन
मोहाली। जिला अदालत में वीरवार को करीब चार साल पुराने एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत में मृतक एकम सिंह ढिल्लों का 14 वर्षीय बेटा गवाह के रूप में अदालत में पेश हुआ। उसने अदालत को बताया कि उसकी मां सीरत ने अलमारी से पिस्टल निकाली थी। इससे पहले ही उसने अपने पिता की आवाज सुनी थी। कुछ देर बाद पिता के कमरे से गोली चलने और किसी के जमीन पर गिरने की आवाज सुनी थी। उसने बताया कि मैंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन कुंडी लगी हुई थी। उसने अपनी मां को आवाज लगाई तो उसने आगे से कहा कि कुछ नहीं हुआ है, वह सो जाए। जब वह दूसरी बाहर उठा तो देखा कि मां घर पर सफाई करवा रही थी। इसके बाद जब उसकी आंख तीसरी बार खुली तो उसने देखा कि घर में दो रिश्तेदार आए हुए थे, उन्होंने दो पैकेट में कुद सामान पकड़ा हुआ था। इस दौरान अदालत में बैठे सभी लोग कुछ समय के लिए भावुक हो गए। इसके बाद जब बेटे ने अपनी मां से मिलने के लिए पांच का समय लिया तो दोनों मां-बेटा एक दूसरे को देखकर रोने लगे।
बता दें कि यह मामला चार साल पुराना फेज-3 का है। पुलिस का आरोप है कि सीरत ने अपने पति एकम सिंह ढिल्लों की किसी बात को लेकर विवाद में हत्या कर दी थी। इसके बाद वह शव को अटैची में डालकर खुर्द बुर्द करने की कोशिश में लगी हुई थी। जब वह जिस अटैची में शव रखा था उसे कार में रखने लगी तो उससे उठाया नहीं गया था। इस पर उसने पास से गुजर रहे एक ऑटो चालक बहादुर सिंह को बुलाकर यह अटैची कार में रखने के लिए कहा था। जब सीरत ने उसे अटैची उठाकर कार में रखने की अपील की तो जैसे ही उसने अटैची उठाई तो उसने देखा कि अटैची से खून बह रह था। यह देखकर ऑटो चालक वहां से भाग गया और पुलिस को सूचना दे दी थी। हालांकि सीरत तब तक मौके से फरार हो चुकी थी। आखिर में पुलिस ने उसे काबू कर लिया था। अभी भी यह केस अदालत में चल रहा है।