{"_id":"633f3a22fe144c42d61b5815","slug":"when-asked-to-complete-the-incomplete-flat-the-builder-s-worker-beat-up-the-mother-and-son-mohali-news-pkl464673321","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे फ्लैट को पूरा करने को कहा तो मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे फ्लैट को पूरा करने को कहा तो मां-बेटे को पीटा
विज्ञापन
खरड़। फ्लैट का काम पूरा करवाने को लेकर हुए झगड़े में एक बिल्डर के वर्कर ने फ्लैट मालिक मां-बेटे को पीट दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया गया है।
प्रवीन कुमार निगम वासी सन्नी एनक्लेव खरड़ ने बताया कि उसने स्मार्ट होम सेक्टर-127 संतेमाजरा में बिल्डर अभिषेक कांसल से 21 लाख रुपये में एक फ्लैट खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री करवाने की तारीख 7 अक्तूबर, 2022 है। उसने 21 लाख रुपये में से डीलर को 8 लाख 21 हजार रुपये अदा कर दिए और बाकी रकम रजिस्ट्री करवाने के बाद देने का समझौता हुआ था। उसने बताया कि बिल्डर ने फ्लैट में पूरा सामान रखवाने का वादा किया था परंतु जब रजिस्ट्री करवाने से पहले उसकी पत्नी और बेटा फ्लैट देखने गए तो वहां पर काम अधूरा था।
उन्होंने बिल्डर से पूछा तो उसने कहा कि पहले बकाया रकम जमा करवाओ, फिर रजिस्ट्री करवाई जाएगी और इसके बाद ही फ्लैट तैयार करवाया जाएगा। जब उनकी पत्नी अंजू निगम और लड़के बागेश ने इसका विरोध किया तो बिल्डर के वर्कर ने गालियां निकालते हुए उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। उस वर्कर ने उनकी पत्नी अंजू निगम को धक्के मारकर नीचे गिरा दिया और बेटे के साथ मारपीट करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना के बारे में पूछने पर बिल्डर अभिषेक कांसल ने कहा कि उन्होंने अपने फ्लैट आगे प्रॉपर्टी डीलरों को बेचने के लिए दिया हुआ है और इस संबंधी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।