Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Waste Wonder Parks will be constructed to solve the problem of sewage overflow.

Mohali News: वेस्ट वंडर पार्कों का होगा निर्माण, सीवेज ओवरफ्लो की समस्या करें दूर

Wed, 19 Feb 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Waste Wonder Parks will be constructed to solve the problem of sewage overflow.
मोहाली। अब जिले में जल्द ही वेस्ट वंडर पार्कों का निर्माण होगा। यह आदेश अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अनमोल सिंह धालीवाल ने अधिकारियों को दिए। उन्होंने जीरकपुर में सीवेज के पानी की ओवरफ्लो की समस्या को जल्द से जल्द खत्म करने को कहा। वह जिले के विकास कार्यों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। छह माह में हुए विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेने के बाद अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अनमोल सिंह धालीवाल ने नगर निगम, नगर काउंसिलों और नगर पंचायत अधिकारियों से विकास कार्य जल्द से जल्द करवाने को कहा।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले की नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सीवरेज निस्तारण पर विशेष ध्यान दें ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जीरकपुर में वीआईपी रोड के किनारे स्थित निजी कॉलोनियों में मोटर लगाकर सीवेज का पानी वीआईपी रोड तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे कॉलोनियों में फोन करके या कॉलोनी निवासियों के साथ बैठक करके उन्हें निर्देश दें कि वे रात 11 से सुबह 6 बजे तक सीवर भरें, जिससे सीवर ओवरफ्लो न हो। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग के किसी कोर्ट केस पर उच्च न्यायालय द्वारा कोई दिशा-निर्देश दिए गए हैं तो इस बात पर विशेष ध्यान दें कि संबंधित विभाग ने उसके अनुसार कार्रवाई की है या नहीं। उन्होंने कहा कि अदालती मामलों में जवाब समय पर दाखिल किया जाना चाहिए। इस बैठक में एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed