फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Visitors are not coming to Chhatbir Zoo in lockdown, animals feeling fresh

लॉकडाउन: छतबीड़ जू में नहीं आ रहे विजिटर्स, करीब 1500 जानवर हैं, सात शेर और 6 टाइगर

Sat, 30 May 2020 02:02 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, जीरकपुर
अमर उजाला, जीरकपुर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 30 May 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Visitors are not coming to Chhatbir Zoo in lockdown, animals feeling fresh
छतबीड़ जू - फोटो : amar ujala
अब छतबीड़ गांव के लोगों को अक्सर रात के समय शेर और टाइगर की दहाड़ सुनने को मिलती है। जी हां, यह तनाव मुक्त दहाड़ है छतबीड़ चिड़ियाघर के जानवरों की। लॉकडाउन के कारण छतबीड़ जू के जानवर भी एकदम तनाव मुक्त हो गए हैं। जी हां, विजिटर्स के आने से परेशान रहने वाले इन जानवरों की मस्ती अब खूब देखी जा सकती है।
विज्ञापन


चाहे लायन सफारी हो या फिर टाइगर का बाड़ा और डियर सफारी। जानवरों की मस्ती का ठिकाना नहीं है। छतबीड़ जू में करीब पंद्रह सौ से ज्यादा जानवर हैं। इसमें सात शेर और छह टाइगर शामिल हैं। इसके साथ ही भालू, लेपर्ड, जगुआर, हिरन, हाथी के साथ लकड़बग्गा, लोमड़ी भी शामिल हैं। लाकडाउन के दौरान भी जानवरों की केयर पहले से ज्यादा की जा रही है।
विज्ञापन


जू में जानवरों के लिए की है कूलिंग व्यवस्था
जू के एक अधिकारी ने बताया कि गर्मी में जानवर परेशान न हों इसके लिए छतबीड़ जू में खास इंतजाम कर दिए गए हैं। कई जानवरों के लिए कूलिंग की व्यवस्था की गई है। इसमें कइयों में कूलर लगवाए गए हैं और उसके बाद ही बाहर की ओर पानी के फव्वारे भी लगवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्टाफ के सदस्य जो कि जानवरों के सीधे संपर्क में आते हैं उनको मास्क, ग्लब्ज, जूते और सैनिटाइजर दिया गया है। यह करीब पच्चीस कर्मचारी हैं जोकि सीधे जानवरों के संपर्क में आते हैं। बताया जाता है कि इन कर्मचारियों के परिवारों को भी चेक करवा लिया गया था। छतबीड़ के एक अधिकारी ने बताया कि जू के बंद होने के बाद जू को पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया था।


काफी बदला हुआ है स्वभाव
छतबीड़ जू के एक केयर टेकर ने बताया कि जानवरों का व्यवहार विजिटर्स के होने पर कुछ अलग था लेकिन अब यह व्यवहार काफी कुछ बदल चुका है। शेर, शेरनी के साथ ही टाइगरों के स्वभाव में काफी अंतर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed