फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aman Dev, the son of an auto-rickshaw driver, is now set to showcase his prowess at the World Boxing Championships.

Chandigarh News: ऑटो चालक का बेटा अमनदेव अब विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाएगा दम

Mon, 31 Aug 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Aman Dev, the son of an auto-rickshaw driver, is now set to showcase his prowess at the World Boxing Championships.
चंडीगढ़। अटावा की संकरी गलियों में एक कमरे के छोटे से घर से निकलकर विश्व मंच तक पहुंचने का सपना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। मेहनत, संघर्ष और जज्बे के दम पर चंडीगढ़ के युवा मुक्केबाज अमनदेव ने यह कर दिखाया है। ऑटो-रिक्शा चालक के बेटे अमनदेव का चयन अंडर-19 यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह उपलब्धि सिर्फ अमनदेव के लिए, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं।
विज्ञापन


अमनदेव सेक्टर-42 स्थित बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेते हैं। मुख्य कोच डॉ. भगवंत सिंह और सहायक कोच जय हिंद के मार्गदर्शन में उन्होंने अपने खेल को निखारा। लेकिन इस सफलता के पीछे केवल रिंग में की गई मेहनत ही नहीं, बल्कि परिवार का संघर्ष भी शामिल है।
विज्ञापन


अमनदेव के पिता ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। दिनभर सड़कों पर यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाले पिता का सपना था कि उनका बेटा जीवन में कुछ बड़ा करे। आर्थिक चुनौतियां थीं, लेकिन बेटे के हौसले को कभी टूटने नहीं दिया। अटावा के एक कमरे के घर में रहने वाले अमनदेव ने भी परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। सुबह-शाम घंटों अभ्यास, अनुशासित दिनचर्या और लगातार मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमनदेव इससे पहले जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2025 में कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। अब विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन उनके संघर्ष और समर्पण की सबसे बड़ी पहचान बन गया है।


खेल विभाग के निदेशक सौरभ कुमार अरोड़ा, अतिरिक्त निदेशक डॉ. अतुल ढाकने और संयुक्त निदेशक डॉ. महिंदर सिंह ने अमनदेव, उनके कोचों और माता-पिता को बधाई दी। वहीं, चंडीगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सतीश चंद्र, महासचिव चरणजीत सिंह विर्क और डॉ. सीके जेरथ ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed