फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vishwakarma Puja: Employees worshipped Lord Vishwakarma by keeping work closed.

विश्वकर्मा पूजा : कामकाज बंद रखकर कर्मचारियों ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा

Thu, 23 Oct 2025 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Puja: Employees worshipped Lord Vishwakarma by keeping work closed.
मोहाली। शहर में बुधवार को विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा से मनाया गया। इस मौके पर औद्योगिक क्षेत्रों से लेकर निजी प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि, सुरक्षित कार्यस्थल और उन्नति की कामना की। विभिन्न इलाकों में सुबह से ही पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। उद्योगपतियों, मजदूरों, इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर विशेष रूप से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया। कई स्थानों पर भंडारे और लंगर का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 और 8 में भी विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। कई फैक्ट्रियों और वर्कशॉप्स में कामकाज बंद रखकर कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। मशीनों की सफाई कर उन पर फूल-माला चढ़ाई गई और पूजा के बाद ही कार्य प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में सुरक्षा, समृद्धि और आपसी एकता की प्रार्थना की
रामगढ़िया भवन फेज-3बी1 में प्राइवेट कंस्ट्रक्शन लेबर एसोसिएशन की ओर से विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा से निर्माण कार्यों में सुरक्षा, समृद्धि और आपसी एकता की प्रार्थना की। हवन यज्ञ में बड़ी संख्या में ठेकेदार, मजदूर, इंजीनियर और शहरवासी शामिल हुए। इस मौके पर धार्मिक समागम भी करवाया गया जिसमें रागी व कीर्तनी जत्थों ने संगतों को अपने कीर्तन से निहाल किया। समागम में शहर के कई राजनेता, उद्योगपति शामिल हुई जिन्हें एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed