फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Village Jandpur, Harlalpur and other areas will be developed, funds released

Mohali News: गांव जंडपुर, हरलालपुर और अन्य क्षेत्रों का होगा विकास, फंड जारी

Sun, 04 Jan 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Village Jandpur, Harlalpur and other areas will be developed, funds released
खरड़। नगर काउंसिल के वार्ड-4 के गांव जंडपुर, हरलालपुर और अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए छह करोड़ रुपयों की मंजूरी मिल गई है। हलका विधायक अनमोल गगनमान और परिषद प्रधान अंजू चंद्र ने यह जानकारी दी। वार्ड-4 के पार्षद गोबिंदर सिंह चीमा ने बताया कि 10 मार्च 2025 को हुई नगर काउंसिल की मीटिंग में पारित प्रस्ताव सरकार के पास लंबित थे। वार्ड-4 में होने वाले विकास कार्यों में जंडपुर और हरलालपुर गांवों में दो स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। कबड्डी, बास्केटबाल और वॉलीवॉल की आधुनिक तकनीक से मैदान तैयार किए जाएंगे। तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बच्चों के लिए झूले और ओपन जिम का प्रबंध किया जाएगा। गांव की सड़कों और पुरानी गलियों की रिपेयर के साथ-साथ नई गलियां भी बनाई जाएंगी। इसके अलावा वार्ड- 4 के अधीन आने वाले क्षेत्र को जल्दी ही कजौली वाटर वर्कर्स से पीने वाले पानी की सुविधा दी जा रही है। पार्षद चीमा ने कहा कि वह अपने वार्ड के सर्वागींण विकास के लिए हमेशा तैयार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed