फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Verification of fake passport of gangster Bisoudi done in Zirakpur police station

पुलिस का कारनामा, मोटी रकम लेकर गैंगस्टर बिसौदी का भी बनवा दिया जाली पासपोर्ट

Mon, 09 Nov 2020 01:54 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर/मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर/मोहाली (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Mon, 09 Nov 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Verification of fake passport of gangster Bisoudi done in Zirakpur police station
पासपोर्ट। - फोटो : फाइल फोटो

जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में गिरफ्तार सिपाही राजिंदर सिंह और हवलदार सुखवंत सिंह ने मोटी रकम लेकर कुख्यात अपराधियों के भी जाली पासपोर्ट बनवाने में मदद की है। इनमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी राजू बिसौदी का पासपोर्ट भी शामिल है। अभी तक की जांच में 41 पासपोर्ट का पता चला है यह खुलासा चार दिन के रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपी मुलाजिमों की पूछताछ में हुआ है।

विज्ञापन


 एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि पासपोर्ट सत्यापन करने वाले सिपाही राजिंदर सिंह व थाना जीरकपुर में तैनात हवलदार सुखवंत सिंह को जाली पासपोर्ट रैकेट चलाने के आरोप में पंजाब पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही इन दोनों को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इनके एक साथी रमन कुमार को भी गिरफ्तार किया है, जो डेराबस्सी के गुलमोहर एक्सटेंशन का रहने वाला है। एसएसपी ने बताया कि ये जीरकपुर की रिहायशी सोसाइटीज के पते पर जाली आधार कार्ड, वोटर कार्ड व अन्य प्रमाणपत्र तैयार करते थे। रमन कुमार ये जाली दस्तावेज तैयार करवा कर हवलदार सुखवंत सिंह को देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुखवंत सिंह इन जाली दस्तावेजों की फाइल सत्यापन के लिए सिपाही राजिंदर सिंह को देता था। सिपाही राजिंदर सिंह इन जाली दस्तावेजों का सत्यापन कर आगे भेज देता था। इसके आधार पर जाली पासपोर्ट तैयार हो जाते थे। एसएसपी ने बताया कि रमन कुमार इस जाली पासपोर्ट धंधे का मुख्य सूत्रधार है। इस जाली पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह के खिलाफ 28 अक्तूबर को थाना जीरकपुर में केस दर्ज किया गया था। एसएसपी के मुताबिक इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। बता दें कि गैंगस्टर राजू बिसौदी चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या का मुख्य आरोपी है।
 
यूं बना बिसौदी का पासपोर्ट
एसएसपी के अनुसार अभी तक की जांच में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाए गए 41 जाली पासपोर्ट का पता चला है। सोनीपत जिले के गांव पुरानी बिसौदी का रहने वाला राजकुमार उर्फ राजू बिसौदी कुख्यात अपराधी है। इस भगोड़े अपराधी की पुलिस को कई मामलों में तलाश है। इस रैकेट ने राजू बिसौदी का जाली पासपोर्ट बनाने के लिए उसे गुरबीर सिंह नाम से फर्जी पहचान दी। जीरकपुर वीआईपी रोड पर बलाकड़ी के निर्मल छाया में फ्लैट नंबर 337 टॉप फ्लोर के पते पर जाली दस्तावेज तैयार किए।

ढाई लाख के इनामी गैंगस्टर को हरियाणा एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार
कुख्यात बदमाश राजू बिसौदी सोनीपत, गुरुग्राम, रोहतक पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। बिसौदी को फरवरी 2020 में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) गुरुग्राम की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। ढाई लाख का इनामी राजू, लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, अनिल छिप्पी जैसे गैंगस्टरों के साथ मिलकर काम कर रहा था। वह हत्या जैसे 13 संगीन अपराधों में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed