फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Unskilled employees of Powercom department burnt the effigy of Punjab government

Mohali News: पॉवरकाम विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

Thu, 21 Aug 2025 11:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Unskilled employees of Powercom department burnt the effigy of Punjab government
जीरकपुर। पावरकॉम एवं ट्रांसपोर्ट ठेका कर्मचारी यूनियन के नेताओं और सदस्यों ने ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जीरकपुर में पंजाब सरकार का पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार बनने पर कच्चे कर्मचारी को पक्का करवाने का वादा किया गया था, लेकिन दावे खोखले साबित होने पर उनको धरना देकर प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सर्कल सचिव मोहाली एकम सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। ठेका कर्मचारियों को नियमित करने के लिए सरकार बार-बार बैठकें कर अपनी बैठकों से भाग रही है। उन्हें नियमित करने के फैसले को लागू नहीं कर रही है। इसके विरोध में आज पूरे पंजाब में सरकार का पुतला फूंका गया है। पूरे पंजाब में हर विभाग के कच्चे कर्मचारी पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें बार-बार पंजाब सरकार के खिलाफ पंजाब स्तरीय धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। इस दौरान संस्था का काम पूरी तरह से ठप्प करना पड़ रहा है। इससे आम जनता को बिजली को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार अपने वादे पूरे नहीं करती है, तो आने वाले दिनों में पंजाब के ठेका कर्मचारी पंजाब सरकार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ेंगे। आज के दो घंटे के अर्थी फूंक कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष अमरिंदर सिंह, कैशियर जगमोहन सिंह, अमरीक सिंह कराला, रोहित शर्मा, हरदीप सिंह व अन्य ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed