फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Uncontrollable corona caused industries to re-haunt the corona, demand worsens and workers' migration worries

बेकाबू कोरोना के कारण उद्योगों पर फिर से मंडरा रहा कोरोना का साया, मांग में गिरावट और कामगारों के पलायन से बढ़ी चिंता

Tue, 20 Apr 2021 02:49 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable corona caused industries to re-haunt the corona, demand worsens and workers' migration worries
मोहाली। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले और संक्रमितों की हो रही मौत के कारण वीआईपी सिटी के उद्योगों पर फिर से कोरोना का साया मंडराने लगा। कामगारों में फिर से लॉकडाउन का डर बना है और वहीं, कच्चे माल की सप्लाई भी प्रभावित होने लगी है। ऑटो सेक्टर में डिमांड होने के कारण उद्योग राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन रेलवे औ ट्रैक्टर पार्ट की डिमांड में कमी आने से उद्योगों की चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन

कोरोना के फिर से बढ़ते कहर ने उद्योगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, कामगारों के पलायन ने इस समस्या को और भी बढ़ा दिया है। प्रवासी मजदूरों के पलायन के कारण इस समय मोहाली के उद्योगों में 30 से 35 प्रतिशत तक कामगारों की कमी आई है। वैसे तो फसलों की कटाई और विवाह-शादियों के चलते यह समय प्रवासी मजदूरों के घर जाने का होता है, लेकिन इस बार घर जा रहे प्रवासी मजदूर औद्योगिक प्रबंधकों को बिना बताए ही पलायन कर रहे हैं। जिससे उद्योगों की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के कारण बिगड़ते हालातों का असर कच्चे माल की सप्लाई पर नजर आने लगा है। कच्चे माल की कीमतों में पिछले समय के दौरान भारी उछाल आया है। हालांकि हाल के दिनों में मोहाली के उद्योगों के पास अच्छी डिमांड आने से स्थिति में सुधार हुआ था। अब फिर से बेकाबू होते कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है। कामगारों में डर है कि फिर से लॉकडाउन होने से वे लोग फंस न जाएं। कामगारों के इस डर ने प्रवासी मजदूरों के पलायन को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

उद्योगपति भी कामगारों के इस डर को कम करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए सेहत विभाग के साथ मिल कर इंडस्ट्रियल एरिया में टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। जिन फैक्ट्रियों में कामगारों की संख्या 250 से अधिक है, उन फैक्ट्रियों में शिविर लगाकर टीकाकरण करवाया जा रहा है। इसके अलावा मोहाली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के ऑफिस में नियमित अंतराल पर टीकाकरण कैंप लगाए जा रहे हैं। जिनमें 3000 से ज्यादा कामगारों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed