फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two smugglers caught with drug consignment

नशे की खेप समेत दो तस्कर दबोचे

Sun, 10 Jan 2021 12:44 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers caught with drug consignment
लालड़ू। स्थानीय पुलिस ने दो तस्करों को नशे की खेप समेत काबू किया है। आरोपी कमलदेव धातरी और प्रमोद जंग दोनों नेपाल के रहने वाले हैं, जिनसे दो किलो अफीम, साढ़े नौ किलोग्राम चरस, छह हजार नशीली गोलियां और शराब की 75 बोतलें बरामद हुईं हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से नशे की खेप लाई जा रही है, जिसे हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जाएगा। सूचना पर एक टीम का गठन कर शुक्रवार को गांव सरसीणी में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान कमलदेव व प्रमोद वहां से पैदल गुजर रहे थे, जो पुलिस को देखकर रुक गए। आरोपियों के हाथ में थैला पकड़ा हुआ था। दोनों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। हिरासत में लेकर जब दोनों से पूछताछ की गई तो उन्हें अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन

शिमला और सोलन पहुंचानी थी खेप
थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कुबूल किया है कि अफीम और चरस को हिमाचल प्रदेश के शिमला में सप्लाई किया जाना था और प्रतिबंधित दवाओं की खेप सोलन जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई होनी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शिमला और सोलन पुलिस के साथ संपर्क किया जा रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि हिमाचल में किसके पास यह नशे की खेप पहुंचनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed