फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two people were cheated of Rs 12 lakh in the name of sending them abroad

Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 12 लाख ठगे

Mon, 19 May 2025 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two people were cheated of Rs 12 lakh in the name of sending them abroad
मोहाली। विदेश भेजने का सपना बेचने वाली फर्जी इमिग्रेशन कंपनियों ने मोहाली को अपना हब बना लिया है। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के नए-नए मामले हर रोज सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार इमिग्रेशन कंपनियों ने दो अलग-अलग लोगों से विदेश भेजने के नाम पर करीब 12 लाख रुपये ठगे हैं। होशियारपुर निवासी लखविंदर कुमार ने बताया कि इंटरनेट पर विज्ञापन देखकर वह मोहाली में रियल गेट नामक कंपनी में आया था। यहां के कर्मचारियों ने उसे विदेश में वर्क परमिट दिलाने की बात कही और इसके लिए उससे 5 लाख रुपये ले लिए। लेकिन न तो वर्क परमिट दिलाया और न ही पैसे वापस किए। वह चक्कर लगाता रहा और एक दिन कंपनी पर ताला लगा मिला। पता चला कि कंपनी वहां से भाग चुकी है। इसके बाद उसकी शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी व इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में पटियाला निवासी सुखजिंदर कुमार ने भी एक दूसरी इमिग्रेशन कंपनी में वर्क वीजा के लिए आवेदन किया था और इसके लिए करीब सात लाख रुपये का भुगतान किया था। बाद में पता चला कि जिस कंपनी में उन्होंने पैसे दिए थे, उसके खिलाफ पहले से ही कई धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। अब पुलिस ने इस कंपनी मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन दोनों मामलों से साफ पता चलता है कि मोहाली में इमिग्रेशन ठगी के धंधे में कई जिम्मेदार फर्जी कंपनियां चल रही हैं जो लोगों को आर्थिक और मानसिक रूप से ठग रही हैं। लोगों ने मांग की है कि इन कंपनियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए, इनके लाइसेंस रद्द किए जाएं और जमीनी स्तर पर जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed