{"_id":"604a832c8ebc3ee61e7cdc55","slug":"two-killed-by-corona-in-mohali-149-infected-mohali-news-pkl4068257133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में कोरोना से दो की मौत, 149 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में कोरोना से दो की मौत, 149 संक्रमित मिले
विज्ञापन
मोहाली। जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जहां बुधवार को रिकॉर्ड 149 कोरोना संक्रमित पाए गए थे, वहीं 24 घंटे में वीरवार को भी 149 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ ही मोहाली में जहां कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 394 पर पहुंच गया है। वहीं, एक बार फिर जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार को पार कर 1154 पर पहुंच गई है।
डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस महामारी को मात देने के लिए हम सभी को डटकर मुकाबला करना होगा। इसके लिए जरूरी है कि सेहत विभाग की ओर से जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन जरूर करें। हम सभी को घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनना चाहिए। साथ ही भीड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए और बाजार और दुकानों पर सामाजिक दूरी जरूर बनाकर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहर से घर में या दफ्तर में आते ही हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोने की आदत को जीवन का हिस्सा बना लें।
जानकारी के मुताबिक वीरवार को लगातार दूसरे दिन 149 कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं और दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि जिन लोगों की मौत हुई है, उनके बारे में जिला प्रशासन की ओर से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई। जो नए संक्रमित मिले हैं उनमें 93 मामले अकेले मोहाली शहर के हैं। इसके अलावा बनूड़ से दो, डेराबस्सी से 20, ढकोली से सात, घडुआं से तीन, खरड़ से 10, कुराली से पांच और लालड़ू क्षेत्र से नौ केस शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी सामने आया है कि अब रिकवरी रेट में कमी आई है, वीरवार को मात्र पांच लोग ही तंदुरुस्त हुए हैं। वहीं, जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 21337 केस सामने आ चुके हैं, इनमें से 19789 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। जबकि अभी 1154 सक्रिय केस हैं और अब तक 394 लोगों की मौत हो चुकी है। सेहत विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जिसे भी लगता है कि वह कोरोना संक्रमित है, अपना टेस्ट जरूर करवाएं। साथ ही उसके पास तय समय से अपना इलाज शुरू करवाएं।