फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two henchmen of gangster Bambiha gang arrested by Punjab Police

Mohali News: पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े बंबीहा गैंग के दो गुर्गे, क्लब से रंगदारी मांगने में नाम आया सामने

Thu, 29 Dec 2022 09:00 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Thu, 29 Dec 2022 09:00 AM IST
सार

जानकारी के मुताबिक दोनों गुर्गों पर पहले से हत्या सहित कई मुकदमे चल रहे हैं। पिछले दिनों चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित एक नामी क्लब में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग में भी इन्हीं दोनों गुर्गों के नाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Two henchmen of gangster Bambiha gang arrested by Punjab Police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस दोनों को सिरसा से गिरफ्तार करके मोहाली लेकर आई है। इनमें से एक गुर्गा नाबालिग बताया जा रहा है, जबकि दूसरे की पहचान सिरसा हरियाणा निवासी सोनू के रूप में हुई है। स्पेशल सेल ने दोनों के कब्जे से दो पिस्टल और 13 कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने कुछ समय पहले एक मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे में कुल छह आरोपियों को नामजद किया गया था। इनमें से तीन आरोपी जेल के अंदर थे, दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपियों से पूछताछ में इन दोनों गुर्गों के नाम सामने आए थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया था कि बंबीहा गैंग ने आसपास के इलाके में करीब 50 से 60 हथियार युवाओं को सौंपे हैं। जिसमें यह दोनों गुर्गे भी शामिल हैं। जेल में बंद गैंगस्टरों के इशारे पर यह आरोपी हथियार एक जगह से दूसरे जगह पर पहुंचाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गुर्गे गैंगस्टरों को ठहरने के लिए सुरक्षित स्थान भी मुहैया करवाते हैं। पंजाब पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से दोनों गुर्गों को काफी समय से ट्रैक किया जा रहा था। इसके पश्चात दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोपी सोनू को अदालत में पेश कर स्पेशल सेल ने तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।


आरोपियों पर पहले भी चल रहे हैं मुकदमे
जानकारी के मुताबिक दोनों गुर्गों पर पहले से हत्या सहित कई मुकदमे चल रहे हैं। पिछले दिनों चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित एक नामी क्लब में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग में भी इन्हीं दोनों गुर्गों के नाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed