{"_id":"612ff2d78ebc3e5ad732fe40","slug":"tript-singh-becomes-fitness-guru-welcome-to-health-school-mohali-news-pkl4253798102","type":"story","status":"publish","title_hn":"77 साल के तृप्त सिंह बन गए पर्सनल ट्रेनर, अब फ्री में लोग को सिखा रहे हैं फिटनेस के फंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
77 साल के तृप्त सिंह बन गए पर्सनल ट्रेनर, अब फ्री में लोग को सिखा रहे हैं फिटनेस के फंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। अपनी फिटनेस से युवाओं को भी कायल बना लेने वाले तृप्त सिंह (77) अब फिटनेस गुरु बन गए हैं। रोजाना सुबह कारगिल पार्क में उनकी फिटनेस की पाठशाला लगती है। 60 से ज्यादा लोग उनकी इस पाठशाला का हिस्सा हैं। उनकी पाठशाला में कोई भी आकर मुफ्त में सेहतमंद रहने की शिक्षा ले सकता है। सोशल मीडिया से प्रसिद्ध हुए तृप्त सिंह सेहतमंद जीवन की मिसाल बनकर उभरे हैं।
मोहाली सेक्टर-71 निवासी तृप्त सिंह की कपड़े की दुकान है। अपने बेटे के साथ वह इसे संभालते हैं। फिटनेस का उन्हें हमेशा ही शौक रहा। उन्होंने जिम जाना शुरू किया और जिंदगी को नई दिशा दी। उनकी फिटनेस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो वह सुर्खियों में आ गए। यहां तक कि इंडियन आइडल के मंच पर भी उन्हें बुलाया गया। उनका कसरती शरीर देख बॉडी बिल्डर भी हैरान रह जाते हैं। गजब के फुर्तीले तृप्त सिंह जिम में सबसे ज्यादा पुशअप्स लगाने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।
तृप्त सिंह ने बताया कि उन्हें आयुर्वेद, होम्योपैथी और नेचुरोपैथी की अच्छी जानकारी है। उन्होंने यूके की प्राइवेट यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा ऑफ पर्सनल ट्रेनिंग का एक वर्षीय कोर्स किया है। भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही स्किल इंडिया से फिजिकल पर्सनल ट्रेनर एंड न्यूट्रिशन का कोर्स किया है। अब वे भारत सरकार से प्रमाणित सर्टिफिकेट के आधार पर किसी भी उम्र के व्यक्ति को फिटनेस से संबंधित जानकारी और प्रशिक्षण दे सकते हैं। ऐसे में अब उन्होंने सेक्टर-71 कारगिल पार्क में ओपन जिम को फिटनेस की स्थायी पाठशाला बना लिया है। सुबह 6 से 8 बजे तक यहां कोई भी आकर मुफ्त प्रशिक्षण ले सकता है।
विज्ञापन
हर सेक्टर में होना चाहिए ओपन जिम
तृप्त सिंह का कहना है कि लोग ओपन जिम के लिए दान करें। ऐसे ओपन जिम हर सेक्टर के हर पार्क में होने चाहिए। जिम में सब नहीं पहुंचते लेकिन ज्यादातर लोग पार्क में जरूर आते हैं। ऐसे में वहां उन्हें उपकरण मिलेंगे तो जरूर कसरत करेंगे। आज के दौर में इसकी बहुत जरूरत है। वह खुद रोजाना शाम को छह से आठ बजे तक जिम में कसरत करने जाते हैं। वह चाहते हैं कि लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें।
सोशल मीडिया के जरिए चलाएंगे तंदुरुस्ती के लिए अभियान
मोहाली और चंडीगढ़ के बड़े और प्रसिद्ध जिम से तृप्त सिंह को पर्सनल ट्रेनिंग देने के की नौकरी का प्रस्ताव आया लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। कहते हैं- पैसों का लालच नहीं है। वह चाहते हैं लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक हों। कोरोना के बाद तो सभी को स्वास्थ्य की कीमत पता चल गई है। अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए वह तंदुरुस्ती के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाएंगे। यूट्यूब पर अपना चैनल बनाने की तैयारी है।