फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali players won 33 medals at the karate championship.

Mohali News: कराटे चैंपियनशिप में मोहाली के खिलाड़ियों ने जीते 33 पदक

Tue, 06 Oct 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Mohali players won 33 medals at the karate championship.
एनकेएफ नॉर्थ जोन कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग रिंक में आयोजित एनकेएफ नॉर्थ जोन कराटे चैंपियनशिप-2026 में मोहाली के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 पदक जीते। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबले सेमी कॉन्टेक्ट, फुल कॉन्टेक्ट और काटा वर्ग में हुए। अंडर-8 में आरव जिंदल, अमायरा और ध्रुविता ने स्वर्ण, आद्विक और रुबानी ने रजत तथा रियांश, तनुश, इवान पाल, नित्या, अनिका भंडारी और आराध्या शर्मा ने कांस्य पदक जीते। अंडर-10 में विराज, अहयाना, अमृता और रेहांश गंगोली ने स्वर्ण, अंगद, अभीर, अलीजा और सोमवृता ने रजत तथा रायांश और पार्थ ने कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-12 में हर्षित धीमान ने रजत, जबकि अवजोत सिंह, अंशवीर, तेजस, पुलकित, अमायरा और लोक्षिता ने कांस्य पदक जीते। अंडर-14 में डेविस और गिरिशा ने स्वर्ण, वियान दाबास और आलिया ने रजत तथा जैवंश, पनावबीर और अनुक ने कांस्य पदक हासिल किए। 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में परवीन कौर ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन एनकेएफ ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed