फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Schedule released for Class 10 and 12 board exam forms.

Mohali News: दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल जारी

Tue, 06 Oct 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Schedule released for Class 10 and 12 board exam forms.
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने फरवरी-मार्च 2027 में होने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा की नियमित बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करवाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल संबंधित स्कूलों की लॉग-इन आईडी पर उपलब्ध करवाया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुख की होगी। बोर्ड से संबंधित एसोसिएटेड और एफिलिएटेड संस्थाओं के खिलाफ एफिलिएशन नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। सरकारी स्कूलों के मामले में संबंधित प्रिंसिपल या मुख्य अध्यापक के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई के लिए निदेशक, शिक्षा विभाग (एलीमेंटरी/सेकेंडरी) को लिखा जाएगा। बोर्ड ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्धारित समय के भीतर परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी करने की हिदायत दी है, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed