फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Rotary Club facilitated the eye donation of a 93-year-old woman.

Mohali News: रोटरी क्लब ने 93 वर्षीय महिला की आंखें दान करवाईं

Tue, 06 Oct 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The Rotary Club facilitated the eye donation of a 93-year-old woman.
खरड़। क्षेत्र में दृष्टिहीनता कम करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब की ओर से चलाए जा रहे नेत्रदान अभियान के तहत सन्नी एनक्लेव निवासी चंद्र कांता राजपूत (93) की आंखें दान करवाई गईं। उनका निधन होने के बाद परिवार ने नेत्रदान के लिए सहमति दी। क्लब के आई डोनेशन मोटिवेटर हरप्रीत सिंह रेखी ने बताया कि रोटेरियन एवं पूर्व अध्यक्ष विने राजपूत की माता चंद्रकांता राजपूत के निधन की सूचना मिलने पर क्लब की टीम उनके घर पहुंची। परिवार से नेत्रदान का आग्रह किया गया, जिस पर उन्होंने सहमति जताई। इसके बाद रोटरी क्लब ने पीजीआई आई बैंक, चंडीगढ़ से संपर्क किया। शिविंदर कुमार राय के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सन्नी एनक्लेव में आंखें दान लेने की प्रक्रिया पूरी की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश सचदेवा और सचिव गुरमुख सिंह ने परिवार के इस प्रयास की सराहना की। क्लब के अनुसार, अब तक मरणोपरांत 99 लोगों की आंखें दान करवाई जा चुकी हैं, जिससे 198 लोगों को रोशनी मिलने में मदद मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed