फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Preparations for the Ramlila performance in Nayagaon are in full swing.

Mohali News: नयागांव में रामलीला मंचन की तैयारियां तेज

Tue, 06 Oct 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Ramlila performance in Nayagaon are in full swing.
रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का किया निरीक्षण; मैदान की सफाई और मंच सज्जा का काम जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



नयागांव। कुमाऊं सभा नयागांव की रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की रामलीला को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कमेटी के पदाधिकारियों ने रामलीला मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का भी निरीक्षण किया गया।

रामलीला कमेटी के संचालक महेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि रामलीला मैदान की सफाई और मंच सज्जा का काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। कमेटी का प्रयास है कि रामलीला का मंचन व्यवस्थित और भव्य तरीके से किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर आयोजन देखने को मिले।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर प्रधान मदन मोहन पांडे, बोर्ड अध्यक्ष मोहन सिंह मिरोला, सचिव नारायण सिंह घुड़दौड़ा, महासचिव तेजस्वी मठपाल, कोषाध्यक्ष प्रकाश फुलारा, बाला दत्त जोशी, उपकोषाध्यक्ष गोकुलानंद पांडे और निर्देशक किशन उप्रेती सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी ने क्षेत्रवासियों से रामलीला के सफल आयोजन के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed