फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tricolor yatra taken out across the district to commemorate the nectar festival of independence

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा

Sat, 13 Aug 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra taken out across the district to commemorate the nectar festival of independence
मोहाली। देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव उपलक्ष्य में शुक्रवार को वॉयस ऑफ इंडिया ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा फेज-आठ दशहरा ग्राउंड से शुरू होकर फेज-7, 3बी2, फेज-5 मेन मार्केट से होते हुए फेज-चार बोगनविलिया गार्डन में संपन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थी, उद्योगपति, आम लोग और भाजपा के नेता व वर्कर शामिल हुए। इस दौरान माहौल देखते ही बन रहा था। पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था। इसके अलावा यात्रा के दौरान ट्रैफिक प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती, भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद मोहाली, सर्वहितकारी स्कूल, एनीज स्कूल, रत्न प्रोफेशनल एजुकेशन कॉलेज, आर्य स्कूल सोहाना के बच्चों के अलावा अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के साथ देशप्रेमी माताओं, बहनों, नौजवानों ने हिस्सा लिया। यात्रा का कई स्थान पर समाज के भिन्न वर्गों के लोगों, मार्केट कमेटियों आदि ने तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया तथा भारत माता की जयकारे लगाए। एसडीएम सरबजीत कौर ने बताया कि आजादी का यह 75वां अमृत महोत्सव हम सभी को देशभगत अमर बलिदानियों की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed