फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rainwater will not stagnate in Nagla-Sanoli; drainage will be facilitated by a new pipeline

Mohali News: नगला-सनोली में नहीं थमेगा बरसाती पानी, नई पाइपलाइन से होगी निकासी

Tue, 22 Sep 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Rainwater will not stagnate in Nagla-Sanoli; drainage will be facilitated by a new pipeline
जीरकपुर। नगला और सनोली के लोगों को बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव से अब राहत मिलने की उम्मीद है और क्षेत्र में करीब 48 लाख रुपये की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है, जिससे बरसाती पानी की निकासी बेहतर होगी और परियोजना पूरी होने के बाद बारिश का पानी सड़क और आसपास के हिस्सों में लंबे समय तक जमा नहीं रहेगा। इससे लोगों को पानी से भरे रास्तों से गुजरने और वाहनों की आवाजाही में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। जलभराव कम होने से लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित नहीं होंगे। बच्चों को स्कूल भेजने, काम पर जाने और बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी। लंबे समय तक पानी खड़ा नहीं रहने से सड़क खराब होने की समस्या में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगला और सनोली गांव में बरसात के दिनों में जलभराव लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाता था। सड़क पर पानी जमा होने से पैदल निकलना मुश्किल हो जाता और दोपहिया वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरना पड़ता था। 2023 की बरसात में हालात इतने बिगड़ गए थे कि पानी भरने से गांववासियों का आपसी संपर्क तक टूट गया था और कई दिनों तक लोग घरों में कैद रहे। अब प्रशासन ने इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया है। करीब 48 लाख रुपये की लागत से नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। परियोजना पूरी होने पर बरसाती पानी सड़क और आबादी में जमा होने के बजाय पाइपलाइन के जरिए निकासी व्यवस्था तक पहुंचेगा। इससे बारिश के दौरान रास्ते बंद होने की समस्या घटेगी और लोगों का आवागमन सुगम होगा। साथ ही लंबे समय तक पानी खड़ा नहीं रहने से सड़क टूटने और गड्ढे बनने की समस्या भी कम होगी। परियोजना को कुछ महीने पहले मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन


सनोली-नगला के लोगों को होगा फायदा :
- जलभराव से राहत : नई पाइपलाइन से बारिश का पानी तेजी से बाहर निकलेगा और सड़क पर लंबे समय तक जमा नहीं रहेगा।
-सड़क निर्माण : पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्र की सड़क भी बेहतर होगी।
- दोबारा खोदाई नहीं : पहले निकासी व्यवस्था तैयार होने से भविष्य में पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को दोबारा खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
-आवागमन सुगम बारिश के दौरान रास्ते बाधित नहीं होंगे और लोगों को स्कूल, बाजार व कामकाज के लिए आने-जाने में आसानी होगी।
-संपर्क रहेगा बरकरार : जलभराव कम होने से नगला और सनोली का आसपास के क्षेत्रों से संपर्क प्रभावित नहीं होगा।

नगला में बरसाती पानी की निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। नई पाइपलाइन बिछने से बारिश के दौरान जलभराव से लोगों को राहत मिलेगी। इससे गांववासियों की आवाजाही आसान होगी और संपर्क भी प्रभावित नहीं होगा। पाइपलाइन के बाद सड़क बनने से सुविधा और बेहतर होगी। -वरिंदर कौर, पार्षद, नगला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनोली में बरसात के दौरान पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। नई पाइपलाइन से पानी की निकासी बेहतर होगी और रास्ते बाधित होने की समस्या कम होगी। सड़क निर्माण के बाद लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। -जसविंदर सिंह, पार्षद, सनोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed