{"_id":"5ddae6378ebc3e54bd18b457","slug":"transport-mohali-news-pkl357871850","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिसंबर से इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से बुक नहीं होगी दुबई की फ्लाइट, वजह आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 दिसंबर से इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से बुक नहीं होगी दुबई की फ्लाइट, वजह आई सामने
Mon, 25 Nov 2019 01:04 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़
दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इंटरनेेशनल स्टेटस अब सिर्फ नाम का रह जाएगा। क्योंकि यहां से अब दुबई की फ्लाइट बुक नहीं होगी। दिसंबर से यहां से सिर्फ एक चंडीगढ़ टू शारजाह इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट होगी। असल में धुंध के चलते इंडिगो 14 दिसंबर से 15 फरवरी तक चंडीगढ़ से दुबई के बीच उड़ान भरने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट बंद कर रहा है।
इंडिगो के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आईएलएस कैट-थ्री बी नहीं लगा है। इसके चलते अक्सर धुंध में इंटरनेशनल फ्लाइट अमृतसर या फिर दिल्ली डायवर्ट करनी पड़ती है। इससे उनका काफी नुकसान होता है। इसलिए दुबई की फ्लाइट को बंद किया जा रहा है। इस बारे में ट्रैवल एजेंट परमिंदर सिंह सेठी ने बताया कि दुबई की टिकट बुक कराने के लिए साइट पर गए तो लिखा था कि 14 दिसंबर के बाद दुबई की फ्लाइट की बुकिंग नहीं होगी।
2018 में बंद हुई थी बैंकॉक की इंटरनेशनल फ्लाइट
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स की संख्या बढ़ने के बजाय घटती जा रही है। पहले सितंबर 2018 में एयर इंडिया की बैंकॉक की फ्लाइट घाटे के चलते बंद कर दी गई थी। उसके बाद से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ से दुबई और चंडीगढ़ से शारजाह के बीच फ्लाइट ऑपरेट हो रही थी। अब दुबई की फ्लाइट बंद होने जा रही है।
विज्ञापन
इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए चैल को कोई आवेदन नहीं मिला
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 24 घंटे फ्लाइट का ऑपरेशन शुरू हो गया है, लेकिन एक भी इंटरनेशल फ्लाइट के लिए चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (चैल) को एयरलाइंस की ओर से आवेदन नहीं मिला है। इसकी मुख्य वजह आईएलएस कैट-थ्री बी और रनवे की कमी बताई जा रही है। इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 2015 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। चार
साल बाद भी यहां इंटरनेशनल फ्लाइट्स बढ़ नहीं पाईं।
आईएलएस कैट-थ्री बी लगने से 100-150 मीटर की विजिबिलिटी पर भी फ्लाइट्स होंगी ऑपरेट
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए आईएलएस कैट-थ्री बी इंस्टालेशन की बात कही थी। उसी समय इस काम को पूरा करने की डेडलाइन भी तय कर दी गई थी। यह तय हुआ था कि अक्तूबर 2019 तक इंस्टालेशन का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद नई डेडलाइन दिसंबर 2019 तय की गई। एयरफोर्स सूत्रों के मुताबिक इंस्टालेशन में कम से कम से छह महीने का समय लगेगा। आईएलएस कैट-थ्री बी की इंस्टालेशन के बाद 100-150 मीटर की विजिबिलिटी पर फ्लाइट्स ऑपरेट हो सकेंगी।