फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Trains will run from Chandigarh to Mumbai and Delhi from today

आज से मुंबई और दिल्ली के लिए चंडीगढ़ से चलेंगी ट्रेन

Mon, 01 Jun 2020 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Trains will run from Chandigarh to Mumbai and Delhi from today
चंडीगढ़। पिछले करीब ढाई महीनों के बाद आज से ट्राइसिटी के लोग ट्रेन से नई दिल्ली और मुंबई का सफर कर सकेंगे। रेलवे की ओर से जिन 200 ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है, उनमें ऊना-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस और पश्चिम एक्सप्रेस भी शामिल हैं।
विज्ञापन

फिलहाल नई दिल्ली के लिए जन शताब्दी ट्रेन को जन शताब्दी स्पेशल का नाम दिया गया है और ट्रेन का नंबर- 02057/02058 है। इस ट्रेन का चंडीगढ़ और मोहाली में स्टॉपेज है। वही, मुंबई (बांद्रा) के लिए अमृतसर-बांद्रा पश्चिम एक्सप्रेस का नाम बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर स्पेशल और नबंर 02925/02926 दिया गया है। नई दिल्ली के लिए जनशताब्दी 2 जून से शुरू होगी। जबकि मुंबई के लिए ट्रेन 1 जून से यानि आज से चलेगी। नई दिल्ली के लिए इस ट्रेन के शुरू हो जाने से ट्राइसिटी के लोगों को नई दिल्ली से विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली ट्रेनों के लिए कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
विज्ञापन

वहीं बांद्रा के लिए ट्रेन भी नई दिल्ली होकर जाती है। ऐसे में ट्राइसिटी के लोगों को नई दिल्ली के लिए दो ट्रेनें मिल गई हैं। जनशताब्दी ट्रेन में नॉन एसी के अलावा एसी के कोच भी होंगे। चंडीगढ़ से नई दिल्ली का किराया नॉन एसी कोच में 150 रुपये होगा और एसी कोच में 495 रुपये होगा। चंडीगढ़ स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 7.38 पर आएगी और 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद 7.43 पर प्रस्थान करेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2.35 पर चलेगी और शाम 7.03 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। बांद्रा के लिए ट्रेन में भी नॉन एसी के अलावा एसी कोच भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed