{"_id":"61f44ec94cda1218b5286804","slug":"traffic-jam-on-ambala-chandigarh-highway-in-zirakpur-vehicles-coming-from-wrong-direction-mohali-news-pkl4404872173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गलत दिशा से आते वाहन लगाते हैं ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गलत दिशा से आते वाहन लगाते हैं ट्रैफिक जाम
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में जाम की समस्या अक्सर बनी ही रहती है, ऊपर से गलत दिशा से आने वाले वाहन चालक इस समस्या को और ज्यादा बढ़ा देते हैं। जीरकपुर-चंडीगढ़ बैरियर के नजदीक पड़ते गोडाउन एरिया से निकलने वाले भारी वाहनों की वजह से यहां जाम की समस्या बनी रहती है। जबकि गोडाउन एरिया की वजह से लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए यहां पीडब्ल्यूडी की ओर से यहां 500 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसके चलते बैरियर पर पड़ते कट को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है और ट्रैफिक को जीरकपुर जाने के लिए चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा से घूमकर वापस जीरकपुर आना पड़ता है। जिससे कुछ लोग जल्दी के चक्कर में जेपी अस्पताल के सामने बने कट से निकलने के लिए उल्टी दिशा में बड़े-बड़े ट्रक लेकर आ जाते हैं। इस कारण जीरकपुर से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों का रास्ता बंद हो जाता है और जाम लग जाता है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो गलत दिशा में भी आते हैं और खुद ही झगड़ा भी करने लगते हैं। उस रोड पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह रोजाना की समस्या बन गई है और वह परेशान हो चुके हैं। अब तो कोई ग्राहक भी उनकी दुकान पर रुकना पसंद नहीं करता है, क्योंकि वाहन खड़े वाहन को गलत दिशा में जाने वाले नुकसान पहुंचा जाते हैं। इस कारण उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को गुहार लगाई है कि एक मुलाजिम यहां खड़ा किया जाए, ताकि लोग उल्टी दिशा में वाहन लेकर न आएं।
पंजाब में चन्नी सरकार के समय आदेश दिया गया था कि किसी का भी चालान नहीं काटा जाएगा। इसके चलते लोग भी ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह चेतावनी के साथ-साथ वह चालान भी कर रहे हैं। लेकिन चालान न काटने के आदेशों के चलते चालान काटने की प्रक्रिया कम ही ही जा रही है।
वाहन चालकों को दी चेतावनी - गलत दिशा में न जाएं
हमारी ड्यूटी विधानसभा चुनाव को लेकर लगी हुई है और इसके चलते मैं मीटिंग में था। लेकिन जब ट्रक की वजह से जाम लगा था तो मुझे किसी दुकानदार ने फोन पर इसकी जानकारी दी थी। जिस पर मैंने तुरंत पुलिस भेजकर जाम खुलवा दिया था और गलत दिशा में आने वाले वाहनों को चेतावनी भी दी गई है कि अगर आगे से कोई वाहन गलत दिशा में आया तो उनका चलान करने के साथ-साथ उनका वाहन भी जब्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- सुखदीप सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज जीरकपुर।