फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Today, colorful rakhis will adorn brothers' wrists; markets bustled with shopping activity

Mohali News: आज भाइयों की कलाई पर सजेगी रंग-बिरंगी राखी, बाजारों में रही खरीदारी की रौनक

Fri, 28 Aug 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Today, colorful rakhis will adorn brothers' wrists; markets bustled with shopping activity
मोहाली। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर वीरवार को शहर के बाजारों में खूब चहल-पहल रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की खरीदारी की। इसके साथ ही मिठाई, कपड़े और उपहार लेने के लिए भी बाजारों में लोगों की भीड़ नजर आई। राखी की दुकानों पर विभिन्न डिजाइन और रंगों की राखियां ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। महिलाओं और युवतियों ने अपनी पसंद के अनुसार भाइयों के लिए राखियां खरीदीं। बच्चों में भी रक्षाबंधन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। बाजारों में मेहंदी लगाने वालों के पास दिनभर महिलाओं और युवतियों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने भी हाथों पर मेहंदी लगवाई। राखियों के साथ मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी रही। दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए मिठाइयों की विशेष पैकिंग और कई तरह की वैरायटी तैयार की। खरीदारी के चलते बाजारों में पहले ही उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन



भाई-बहन के प्रेम का पर्व

भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का वचन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed