फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Till now two officers suddenly fell ill, AAP-Congress allege: This is political disease

अब तक दो अधिकारी अचानक पड़े बीमार, आप-कांग्रेस का आरोप : ये सियासी बीमारी

Fri, 19 Jan 2024 03:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Till now two officers suddenly fell ill, AAP-Congress allege: This is political disease
चंडीगढ़। मेयर चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक दो अधिकारी बीमार हो चुके हैं। वीरवार को अचानक बीमार हुए भाजपा के मनोनीत पार्षद व पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की वजह से मेयर चुनाव टल गया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने पीठासीन अधिकारी के चुनाव से महज 30 मिनट पहले बीमार होने पर सवाल उठाए और इसे ‘राजनीतिक बीमारी’ बताया।पार्षद जसबीर बंटी के नामांकन वापसी को लेकर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में काफी हंगामा हुआ था। आप ने आरोप लगाया था कि नगर निगम के सचिव गुरिंदर सोढ़ी ने उन्हें तीन बजे का टाइम दिया था लेकिन वह साढ़े चार बजे के करीब आए। इससे भाजपा के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा होने का समय मिल गया। इस आरोप के बाद सोढ़ी से मेयर चुनाव की जिम्मेदारियां ले ली गईं। जारी आदेश में सोढ़ी के बीमार होने का हवाला दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम की संयुक्त आयुक्त ईशा कंबोज को चार्ज सौंप गया। अब वीरवार को अचानक पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के बीमार होने की वजह से मेयर चुनाव ही टाल दिया गया। सूत्रों के अनुसार, अनिल मसीह को बीपी बढ़ने और बैक पेन की शिकायत है। उन्हें पंचकूला सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन शाम तक उन्हें छुट्टी दे दी गई। बुधवार रात से ही उनका फोन बंद हैं। कुछ दिन पहले अनिल मसीह ने गुरिंदर सिंह सोढ़ी के बीमार होने पर नामांकन लेने या वापस करने की जिम्मेदारी ईशा कंबोज को देने के आदेश जारी किए थे। वीरवार को सोशल मीडिया पर भी बीमारी को लेकर खूब सवाल उठे। कई लोगों ने लिखा कि यह सिर्फ चुनाव टालने के लिए एक स्टंट था।
विज्ञापन


पीठासीन अधिकारी को अचानक कौन सी रहस्यमयी बीमारी हो गई : राघव चड्ढा
आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी पीठासीन अधिकारी के अचानक बीमार पड़ने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा चंडीगढ़ मेयर का चुनाव हार रही थी, इसलिए चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारी रहस्यमय तरीके से बीमार पड़ गए और चुनाव टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि आखिर इस पीठासीन अधिकारी को अचानक कौन सी रहस्यमयी बीमारी हो गई। कहा कि नगर निगम के गठबंधन ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। अभी तो सोचिए यह छोटा सा चुनाव है और भाजपा की ये स्थिति है। भाजपा उस बच्चे जैसा बर्ताव कर रही है जो गली क्रिकेट में आउट होने के बाद बल्ला लेकर घर चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार के डर ने भाजपा को मानसिक तौर पर बीमार कर दिया : बंसल
पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि हार के डर ने भाजपा को मानसिक तौर पर बीमार कर दिया है। लोकतंत्र में तानाशाही के षडयंत्र रचना भाजपा की आदत बन चुकी है, जिसे आज पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव से 25 मिनट पहले चुनाव स्थगित कर दिया गया। यह भाजपा और चंडीगढ़ प्रशासन की मिलीभगत है। पहले निगम के सचिव और अब भाजपा नेता को पिठासीन अधिकारी लगाकर छुट्टी पर भेज दिया ताकि चुनाव को स्थगित करवाकर भाजपा को अपनी तिकड़म लड़ाने का मौका मिल जाए।


निगम में पंजाब के अधिकारी, हो सकता है उन्होंने खुद ऐसा कराया हो : बबला
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दविंदर सिंह बबला ने कहा कि पार्षदों को नगर निगम की तरफ से मैसेज आया कि पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब हो गई है। भाजपा के पार्षद व अन्य नेताओं के साथ वह भी खुद यही पता करने नगर निगम पहुंचे कि क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार है। सारे अधिकारी पंजाब के हैं। हो सकता है कि उन्होंने खुद ऐसा कराया हो। बबला ने कहा कि पीठासीन अधिकारी की बीमारी की सूचना मिली है। वह भी पता कर रहे हैं कि उन्हें क्या हुआ है और वह कहां भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed