फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tighten the screws by trying to stop the sale of illegal lottery tickets

गैर कानूनी लॉटरी टिकट की बिक्री रोकने को दबिश देकर कसा शिकंजा

Fri, 24 Sep 2021 02:38 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Tighten the screws by trying to stop the sale of illegal lottery tickets
मोहाली। गैर कानूनी तरीके से लॉटरी की टिकटें बेचने, पर्चियां और दड़ा सट्टा लगाने वाले लोगों पर पंजाब लाटरी विभाग ने वीरवार को दबिश देकर शिकंजा कसा। विभाग की टीमों ने मोहाली में सरकारी लॉटरी की टिकटें बेचने वाली स्टाल पर दबिश दी। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह की कोई खामी सामने नहीं आई। लेकिन विभाग की टीम ने लॉटरी बेचने वालों को विभाग के नियमों और कानूनों के बारे में जागरूक किया। साथ ही कहा कि यह मुहिम अभी आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राज्य में गैर कानूनी तरीके से लॉटरी की टिकटें बेचने, पर्चियां और दड़ा सट्टे के कारोबार को रोकने के लिए पंजाब लॉटरी विभाग ने टीमें गठित की हैं। इन टीमों ने मोहाली में दबिश दी। इतना ही नहीं टीमों ने अलग-अलग लॉटरी स्टॉल पर टिकटों की और दस्तावेज की भी गहनता से पड़ताल की। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस जांच के दौरान लॉटरी के स्टालों पर बिक रहीं सभी टिकटें सही पाई गईं। इस मौके पर सभी लॉटरी विक्रेताओं से कहा गया कि अगर कोई भी लॉटरी विक्रेता गैर कानूनी तरीके से लॉटरी बेचता, दड़ा सट्टा लगाता और पर्ची आदि के साथ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही लॉटरी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed