{"_id":"604fbb138ebc3e8d0472901f","slug":"three-snatchers-arrested-for-snatching-a-phone-from-a-young-man-mohali-news-pkl407264269","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से फोन छीनने वाले तीन झपटमार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से फोन छीनने वाले तीन झपटमार गिरफ्तार
विज्ञापन
जीरकपुर। दिहाड़ीदार मजदूर का फोन छीनकर फरार हुए तीन झपटमारों को जीरकपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि तीनों आरोपी इससे पहले भी कई वारदातें कर चुके हैं। आरोपियों की पहचान महेश सिंह, देव इंदर उर्फ धरमिंदर व रवि कुमार के रूप में हुई है।
जीरकपुर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-379 बी के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को सोमवार को डेराबस्सी अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें छह दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में अंकित कुमार ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। 13 मार्च को रात करीब साढ़े 8 बजे वह काम से पैदल अपने घर लौट रहा था। जब वह सब्जीमंडी यमुना एनक्लेव जीरकपुर के पास पहुंचा तो फोन सुनते समय स्कूटी पर आए तीन युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। उसने झपटमारों का पीछा भी किया, लेकिन स्कूटी पर होने के चलते वह गलियों के रास्ते फरार हो गए।