फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three lakhs cheated in the name of Canadian visa, case registered against couple

Mohali News: कनाडा के वीजा के नाम पर तीन लाख ठगे, दंपती पर केस दर्ज

Thu, 11 Jan 2024 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three lakhs cheated in the name of Canadian visa, case registered against couple
मोहाली। थाना फेज-11 की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये ठगने के आरोप में एक दंपती पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान संजय सिंह और उसकी पत्नी अर्पणा सरगोतरा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ जिला संगरूर के गांव बामल के रहने वाले दलजीत सिंह ने केस दर्ज करवाया है। जांच अधिकारी एएसआई महिंदर सिंह ने बताया कि संजय सिंह रोपड़ जेल में बंद है और अर्पणा फरार है। इस दंपती पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

दलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत 1 नवंबर, 2023 को एसएसपी मोहाली को दी थी। वह विज्ञापन देखकर दंपती के संपर्क में आए थे। आरोपी दंपती ने उन्हें मुलाकात के लिए फेज-10 में मकान नंबर 1574 में खोले गए अपने इमिग्रेशन दफ्तर में बुलाया था। आरोपी दंपती ने उससे कनाडा का वीजा दिलाने की बात कही और भरोसा दिलाया कि वह उसका 100 फीसदी वीजा लगवा देंगे और इसका खर्चा 12 लाख रुपये बताया। उसने वर्ष 2019 में आरोपियों को तीन लाख रुपये दे दिए थे। लेकिन आरोपी दंपती ने पांच साल बाद भी उसका वीजा नहीं लगाया और न ही पैसे वापस किए। उनके घर पर भी ताला लगा हुआ मिला, दोनों फरार हो चुके थे। इस मामले की जांच डीएसपी ने की और आरोपी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed