फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents of Balongi, troubled by contaminated water, blocked the road

Mohali News: बलोंगी में दूषित पानी से परेशान लोगों ने सड़क जाम की, सड़क पर उतरकर लगाया जाम

Sat, 12 Sep 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Residents of Balongi, troubled by contaminated water, blocked the road
मोहाली। बलोंगी में महीनों से साफ पेयजल की समस्या झेल रहे लोगों का सब्र शुक्रवार को टूट गया। परेशान लोगों ने बलोंगी-मोहाली मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर धरना दिया। उनका आरोप था कि उन्हें दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी की आपूर्ति और वितरण की जिम्मेदारी फिलहाल पंचायत के पास है। नगर निगम के अधीन आने के बावजूद व्यवस्था को पूरी तरह अपने हाथ में नहीं लिया गया है। इसी जिम्मेदारी के फेर में लोग महीनों से परेशानी झेल रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी उन्हें बार-बार आवाज उठानी पड़ रही है। धरने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उप जिलाधिकारी से लोगों की बातचीत कराई। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ठ भी मौके पर पहुंचे। पानी वितरण की जिम्मेदारी संभाल रहे सरपंच ने नियमित पानी की आपूर्ति का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि पानी की आपूर्ति फिर बाधित हुई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे। भाजपा ने प्रशासन से निगम और पंचायत के बीच जिम्मेदारी स्पष्ट करने की मांग की। पार्टी ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed